मनोरंजन » ‘इस बेरहम दुनिया में’ संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का आया इमोशनल बयान, फैंस को दी राहत, रिलीज होते रहेंगे नए गाने

‘इस बेरहम दुनिया में’ संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का आया इमोशनल बयान, फैंस को दी राहत, रिलीज होते रहेंगे नए गाने

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने रिटायरमेंट से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि वे पूरी तरह संगीत नहीं छोड़ रहे हैं. हालांकि उन्होंने नए प्लेबैक प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया है, लेकिन उनके पास अधूरे गानों की एक लंबी लिस्ट है, जो अगले एक-दो साल तक रिलीज होते रहेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लिखे एक इमोशनल नोट में शांत रहने, मेडिटेशन करने और विवादों से दूर रहने की सलाह दी. उन्होंने ‘जय देवी!’ के साथ अपना मैसेज खत्म किया, जिससे फैंस को राहत मिली है कि उनकी सुरीली आवाज अभी गूंजती रहेगी.

ख़बरें फटाफट

'इस बेरहम दुनिया में' संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का आया इमोशनल बयानZoom

अरिजीत सिंह के गाने अगले दो साल तक रिलीज होते रहेंगे. (फोटो साभार: Instagram@arijitsingh)

नई दिल्ली: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी थीं, लेकिन अब खुद अरिजीत सिंह ने सामने आकर सारी गलतफहमियां दूर कर दी हैं. अरिजीत सिंह ने साफ किया है कि भले ही उन्होंने नए प्लेबैक प्रोजेक्ट्स लेना बंद कर दिया है, लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उनकी आवाज अब सुनाई नहीं देगी. उन्होंने बताया कि उनके पास अभी भी आधे-अधूरे गानों की एक लंबी लिस्ट है, जिन पर काम चल रहा है. ये गाने इस पूरे साल और शायद अगले साल तक भी रिलीज होते रहेंगे. अरिजीत सिंह ने एक्स पर एक लंबा नोट लिखकर अपने चाहने वालों को राहत दी है कि म्यूजिक से उनका नाता अभी टूटा नहीं है, बस काम करने का तरीका थोड़ा बदल गया है.

अरिजीत ने अपने इस मैसेज में बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी. उन्होंने शुरुआत में ही लिख दिया कि यह मैसेज सिर्फ उनके सच्चे सुनने वालों के लिए है. अपने फैंस को ‘खूबसूरत लोग’ कहते हुए उन्होंने इस बेरहम दुनिया में मिले प्यार और दयालुता के लिए सबका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने साफ-साफ कहा कि पेंडिंग गानों की लिस्ट छोटी नहीं है, बल्कि बहुत सारे ऐसे प्रोजेक्ट्स हैं जिन्हें पूरा करना अभी बाकी है. अरिजीत का कहना है कि जब तक ये अधूरे गाने पूरे नहीं हो जाते, तब तक वे एक-एक करके सामने आते रहेंगे. उन्होंने अपने सपोर्टरों से गुजारिश भी की कि वे उनके इस फैसले को लेकर इंटरनेट पर किसी से बहस न करें और न ही किसी को सफाई देने में अपना वक्त बर्बाद करें.

(फोटो साभार: X@Atmojoarjalojo)

अरिजीत के बयान ने जगाई उम्मीद
अरिजीत ने इमोशनल नोट के आखिर में अपने फैंस को जीवन की गहरी सीख भी दी. उन्होंने लोगों से खुद का ख्याल रखने, मेडिटेशन करने और मन की शांति पर ध्यान देने की अपील की. अरिजीत सिंह ने ‘जय देवी!’ लिखकर अपना मैसेज खत्म किया, लेकिन आखिरी लाइन में ‘कौन जानता है आगे क्या है!’ लिखकर उन्होंने एक सस्पेंस भी छोड़ दिया है. स्टार सिंगर की इस बात ने चर्चा तो छेड़ दी है, पर फिलहाल संगीत प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी खुशी यही है कि उनके पसंदीदा सिंगर के सुर अभी लंबे समय तक कानों में मिसरी घोलते रहेंगे. अरिजीत का अंदाज दिखाता है कि वह भीड़भाड़ और चकाचौंध से दूर रहकर अपनी शर्तों पर संगीत को जीना चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी