Last Updated:
पूनम पांडे अपनी मां के साथ वृंदावन पहुंची और प्रेमानंद महाराज से मिलीं. वह महाराज के सत्संग में शामिल हुईं और मंदिर में प्रार्थना की. इस दौरान वे भावुक हो गईं. उनके वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में उन्हें आंसू पोंछते हुए देखा जा सकता है. वह इलेक्ट्रिक रिक्शा से सवारी करते दिखाई दीं.

प्रेमानंद महाराज के वचन सुनते हुए पूनम पांडे भावुक हुईं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Viralbhayani)
मुंबई. पूनम पांडे का सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में उन्हें भावुक होते हुए देखा जा सकता है. यह वीडियोज न तो किसी रेड कार्पेट इवेंट के हैं और न ही फिल्म प्रमोशन के हैं. पूनम ने वीकेंड पर शांति भरा माहौल चुना और आध्यात्म के लिए वृंदावन पहुंचीं. वायरल हो रहे वीडियो में वे आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से मिलती दिख रही हैं और बाद में मंदिर में प्रार्थना करती नजर आ रही हैं. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दिए.
पूनम पांडे 23 फरवरी को मथुरा-वृंदावन पहुंचीं. एक वीडियो में वे सत्संग में भाग लेती और ध्यान से प्रवचन सुनती दिखीं. एक अन्य वीडियो में वे मंदिर के अंदर बैठी हैं और प्रार्थना करते हुए आंसू पोंछ रही हैं. इसके अलावा एक अन्य वीडियो में वह एक इलेक्ट्रिक रिक्शा में बैठे हुईं नजर आईं, जो शख्स उनका वीडियो बना रहा था, उस पर उनकी नजर पड़ीं तो मुस्कुराते हुए रिएक्शन दिए.
पैपराजी विरल भयानी ने पूनम पांडे के ये वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं. पूनम ने इस अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि वे और उनकी मां लंबे समय से प्रेमानंद महाराज जी की शिक्षाओं का पालन कर रही हैं. महाराज जी के सत्संग से उनके घर में शांति और स्पष्टता आई है और उनसे मिलना उनके लिए बहुत खास रहा.
View this post on Instagram





