Last Updated:
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की. हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है. इसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’, ‘स्त्री 2’ और ‘पठान’-‘जवान’ के हिंदी कलेक्शन को भी पछाड़ दिया. लेकिन इन सभी फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग कुछ खास नहीं है. यहां हम आपको 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी आईएमडीबी रेटिंग ज्यादा है.

आईएमडीबी की हाईएस्ट रेटिंग की टॉप 5 भारतीय फिल्मों में साल 2023 में आई एक सुपरहिट फिल्म सबसे ऊपर है. इसके बाद साल 1979 में आई एक कल्ट कॉमेडी है. एक अन्य फिल्म में आर माधवन ने लीड रोल निभाया है. इनके अलावा दो तमिल और एक बंगाली फिल्म भी इन टॉप 5 फिल्मों शामिल है. कौन-सी हैं ये 5 फिल्में? आइए जानते हैं. (फिल्म पोस्टर)

आईएमडीबी की टॉप 5 भारतीय फिल्मों में सबसे ऊपर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12th फेल’ है. इसकी रेटिंग 8.7 है. फिल्म में विक्रांत मैसी लीड रोल निभाया था. वर्ड्स ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. बाद में ओटीटी पर रिलीज हुई. (फिल्म पोस्टर)

’12th फेल’ ओटीटी पर रिलीज होने के बाद कई समय ट्रेंड करती रही. ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने फिल्म को खूब पसंद किया. विक्रांत को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. (फिल्म पोस्टर)
Add News18 as
Preferred Source on Google

आईएमडीबी की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साल 1979 में आई फिल्म ‘गोल माल’ है. अमोल पालकर, उत्पल दत्त और बिंदिया गोस्वामी स्टारर इस फिल्म को ऋषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है. (फिल्म पोस्टर)

साल 1987 में आई तमिल फिल्म ‘नायकन’ ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म में कमल हासन ने लीड रोल निभाया. फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने कमल के करियर को और ऊंचाइयों पर पहुंचाया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है. (फिल्म पोस्टर)

साल 2003 में आई फिल्म ‘अन्बे शिवम’ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. फिल्म में कमल हासन के साथ-साथ आर माधवन लीड रोल में थे. एक्ट्रेस किरण राठौड़ आर. माधवन के अपॉजिट लीड रोल में थी. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.6 है. (फिल्म पोस्टर)

‘अन्बे शिवम’ दो आदमी की कहानी है. एक यंग और एरोहेंट है. जबकि दूसरा जीवन की मार से शारीरिक रूप से टूटा हुआ है लेकिन बहुत हिम्मती है. पॉजिटिव ख्यालों वाला है. हालात के चलते दोनों मिलते हैं और एक-दूसरे के अपॉजिट होते हुए भी पसंद करते हैं. (फिल्म पोस्टर)

‘अपूर संसार’ यानी ‘वर्ल्ड ऑफ अप्पू’ साल 1959 में आई. सत्यजीत रे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को खूब पसंद किया. आईएमडीबी पर इसकी रेटिंग 8.4 है. फिल्म ऑरिजनली बंगाली में बनी. इसमें सौमित्र चटर्जी, शर्मीला टैगोर और अलोक चक्रवर्ती ने लीड रोल निभाया.(फिल्म पोस्टर)
February 24, 2026, 14:01 IST





