मनोरंजन » आदित्य पंचोली केस: 11 बार नोटिस के बाद भी गायब है हीरोइन, एक्टर की एफआईआर रद्द करने की मांग, 4 मार्च को बड़ा फैसला

आदित्य पंचोली केस: 11 बार नोटिस के बाद भी गायब है हीरोइन, एक्टर की एफआईआर रद्द करने की मांग, 4 मार्च को बड़ा फैसला

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एक्टर आदित्य पंचोली के खिलाफ दर्ज रेप केस की बॉम्बे हाईकोर्ट में 28वीं सुनवाई हुई. आदित्य पंचोली ने 2019 की एफआईआर को रद्द करने की मांग दोहराई है. उनके वकील ने तर्क दिया कि शिकायतकर्ता एक्ट्रेस को 11 बार नोटिस दिए जाने के बावजूद वे बयान दर्ज कराने नहीं आईं, जो आरोपों की सत्यता पर सवाल उठाता है. यह मामला 15 साल पुरानी घटना पर है. कोर्ट ने एक्ट्रेस की गैरमौजूदगी पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश दिया है. मामले की किस्मत अब 4 मार्च को होने वाली सुनवाई पर टिकी है.

ख़बरें फटाफट

आदित्य पंचोली केस: एक्टर की एफआईआर रद्द करने की मांग, 4 मार्च को बड़ा फैसलाZoom

आदित्य पंचोली रेप के मामले में आरोपी हैं. (फोटो साभारः आईएमडीबी)

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली से जुड़े हाई-प्रोफाइल रेप केस में बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को 28वीं सुनवाई हुई. इस दौरान आदित्य पंचोली खुद अदालत में मौजूद रहे और उनके वकील ने एक बार फिर 2019 में वर्सोवा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की जोरदार मांग की. यह पूरा मामला साल 2004 से 2009 के बीच का है, जिसमें एक मशहूर एक्ट्रेस ने पंचोली पर ड्रग्स देकर यौन शोषण करने और निजी तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए थे. कोर्ट से बाहर निकलने के बाद आदित्य पंचोली ने मीडिया से बात करते हुए विश्वास जताया कि यह मामला जल्द ही रद्द हो जाएगा, हालांकि उन्होंने कोर्ट की कार्यवाही का हवाला देते हुए ज्यादा बोलने से परहेज किया.

आदित्य पंचोली के वकील प्रशांत पाटिल ने अदालत के सामने कुछ चौंकाने वाले तथ्य रखे. उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से पुलिस ने शिकायतकर्ता एक्ट्रेस को जांच में शामिल होने के लिए 11 बार नोटिस भेजे हैं, लेकिन वह एक बार भी अपना बयान दर्ज कराने नहीं आईं. वकील का तर्क था कि 15 साल पुरानी घटना पर इतने समय बाद केस दर्ज करना और फिर जांच में सहयोग न करना दिखाता है कि यह शिकायत केवल निजी रंजिश और एक्टर की इमेज खराब करने के लिए की गई है. आदित्य पंचोली के पक्ष ने इसे पूरी तरह झूठा और दुर्भावनापूर्ण मामला करार दिया है.

एफआईआर हो सकती है रद्द
बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में अब सख्त रुख अपनाया है. शिकायतकर्ता के बार-बार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने उन्हें दोबारा नोटिस जारी कर अगली सुनवाई में पेश होने का साफ निर्देश दिया है. वहीं, एक्ट्रेस के वकील ने अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट से थोड़ा और समय मांगा है. यह कानूनी लड़ाई अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है, क्योंकि 4 मार्च को होने वाली अगली सुनवाई में यह तय हो सकता है कि यह मामला आगे चलेगा या आदित्य पंचोली की मांग के अनुसार एफआईआर रद्द कर दी जाएगी. फिलहाल, सबकी नजरें 4 मार्च की तारीख पर टिकी हैं. आदित्य का विवादों से पुराना नाता है. वे अपने हिंसक बर्ताव के लिए बदनाम है. एक्टर के बेटे सूरज पंचोली पर भी गंभीर आरोप लग चुके हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी