मनोरंजन » ‘धोखा हुआ, भरोसा टूटा’, पेमेंट न मिलने से भड़के नील नितिन मुकेश, शो से हटने का ऐलान, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

‘धोखा हुआ, भरोसा टूटा’, पेमेंट न मिलने से भड़के नील नितिन मुकेश, शो से हटने का ऐलान, मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

नील नितिन मुकेश ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘द यूनिवर्सल आइडल’ से खुद को अलग करने का ऐलान किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि तय भुगतान नहीं किया गया और जारी किए गए तीन चेक बाउंस हो गए. नील ने इसे भरोसे का उल्लंघन बताया और कहा कि कई कोशिशों के बावजूद मामला सुलझा नहीं. उन्होंने मेकर्स से सभी संबंध तोड़ते हुए कानूनी कार्रवाई का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही.

ख़बरें फटाफट

पेमेंट न मिलने से भड़के नील नितिन मुकेश, शो से हटने का ऐलान, लगाए गंभीर आरोपZoom

नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

नई दिल्ली. नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने सिंगिंग रियलिटी शो ‘द यूनिवर्सल आइडल’ की ब्रांड एंबेसडरशिप छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने आयोजकों पर फीस का भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है. एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी देते हुए बताया कि कई बार आश्वासन मिलने के बावजूद उनका भुगतान नहीं किया गया. ‘न्यूयॉर्क’ एक्टर ने आरोप लगाया और दावा किया कि उनकी टीम कार्यक्रम के आयोजकों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे जवाब नहीं दे रहे हैं.

नील नितिन मुकेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बयान साझा कर बताया कि वह ‘एचएमसी इवेंट्स’ से जुड़े शो ‘द यूनिवर्सल आइडल’ से अलग हो रहे हैं.

‘धोखा हुआ, भरोसा टूटा’

उन्होंने लिखा, ‘यह ‘द यूनिवर्सल आइडल’ से ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अलग होने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट है. बार-बार आश्वासन के बावजूद, मेरे तय भुगतान का सम्मान नहीं किया गया. इसके लिए जारी तीन चेक अनपेड/बाउंस हो गए, जो विश्वास और प्रतिबद्धता का गंभीर उल्लंघन है. मेरी टीम और मैंने कई बार फॉलो-अप किया और मामले को सुलझाने के मौके दिए, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.’

नील नितिन मुकेश का पोस्ट.

तोड़ा करार, दी सलाह

उन्होंने आगे कहा, ‘उपरोक्त परिस्थितियों में मैंने यूनिवर्सल आइडल, एचएमसी इवेंट्स और मिस्टर शकील हसन और उनके एसोसिएट्स से सभी वर्तमान और भविष्य के संबंध तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिए हैं. यह नोट पारदर्शिता के हित में जारी किया जा रहा है और साथी कलाकारों, पार्टनर्स, वेंडर्स तथा सहयोगियों को सतर्क रहने की सलाह देता हूं कि वे क्लेम, कमिटमेंट और पेमेंट आश्वासनों पर उचित जांच करें. मैं कानून के तहत उपलब्ध सभी उपाय अपनाने का अधिकार सुरक्षित रखता हूं.’

नील नितिन मुकेश का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि नील नितिन मुकेश ने ‘जॉनी गद्दार’ जैसी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और उन्होंने ‘न्यूयॉर्क’, ‘लफंगे परिंदे’ और ‘प्लेयर्स’ जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा उन्होंने ‘प्रेम रतन धन पायो’ और ‘साहो’ जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाकर भी अपनी अलग पहचान बनाई. अब वह जल्द ही मलयालम फिल्म ‘खलीफा’ में नजर आने वाले हैं, जिसमें वह प्रियदर्शन सुकुमारन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी