मनोरंजन » संजय लीला भंसाली की 8 फिल्में, मेकर को बनाया सिनेमा का जादूगर, 1 ने जीता नेशनल अवॉर्ड, दूसरी पर जमकर मचा था बवाल

संजय लीला भंसाली की 8 फिल्में, मेकर को बनाया सिनेमा का जादूगर, 1 ने जीता नेशनल अवॉर्ड, दूसरी पर जमकर मचा था बवाल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

संजय लीला भंसाली फिल्मों में अपने भव्य सेट, भारी-भरकम कॉस्ट्यूम के लिए जाने-जाते हैं. फिल्ममेकर अपनी फिल्मों को आलीशान बनाने के लिए किसी भी हद तक जाने से कतराते नहीं हैं. संजय लीला भंसाली वो फिल्ममेकर हैं जिनकी फिल्मों में सबकुछ ग्रैंड होता है. आज उनकी 8 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.

हम दिल दे चुके सनम: ये एक भव्य और रंगों से सजी म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जो संजय लीला भंसाली की शानदार और आलीशान फिल्ममेकिंग स्टाइल की पहचान बन गई. ऐश्वर्या राय और सलमान खान स्टारर यह कहानी एक ऐसी महिला के भावनात्मक संघर्ष को दिखाती है, जो अपने पहले प्यार और अपने संवेदनशील पति के बीच उलझ जाती है.

Sanjay Leela Bhansali Turns 63: Top 8 Films By The Filmmaker

देवदास क्लासिक उपन्यास पर आधारित संजय लीला भंसाली की एक भव्य फिल्म है. इसके गाने भी ग्रैंड लेवल पर शूट किए गए थे. शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म की गिनती सबसे क्लासिक फिल्मों में होती है.

Sanjay Leela Bhansali Turns 63: Top 8 Films By The Filmmaker

ब्लैक: अपनी रंगीन फिल्मों से अलग, संजय लीला भंसाली ने ब्लैक से स्थापित किया कि वो संवदेनशील मुद्दों पर भी फिल्में बना सकते हैं. अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी ने इसमें शानदार अभिनय किया है. यह फिल्म हेलेन केलर की जिंदगी से प्रेरित है. ब्लैक ने साल 2007 में नेशनल अवॉर्ड जीता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Sanjay Leela Bhansali Turns 63: Top 8 Films By The Filmmaker

बाजीराव मस्तानी: यह मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम और योद्धा राजकुमारी मस्तानी की ऐतिहासिक प्रेम कहानी है. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के दमदार अभिनय और शानदार कोरियोग्राफी के साथ यह भंसाली की सबसे खूबसूरत और सफल फिल्मों में से एक है.

Sanjay Leela Bhansali Turns 63: Top 8 Films By The Filmmaker

गंगूबाई काठियावाड़ी- निर्देशक की फिल्मों की एक और खासियत है कि वो अपनी फिल्मों में महिलाओं को शानदार तरीके से दर्शाते हैं. आलिया भट्ट के लीड रोल वाली ये फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है.

Sanjay Leela Bhansali Turns 63: Top 8 Films By The Filmmaker

गुजारिश- ये एक बहुत भावुक और खूबसूरत फिल्म है, जिसमें संजय लीला भंसाली ने इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील मुद्दे को सरल तरीके से दिखाया है. फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक ऐसे जादूगर का रोल निभाया है, जो हादसे के बाद लकवाग्रस्त हो जाता है और अपनी जिंदगी खत्म करने का अधिकार चाहता है. वहीं ऐश्वर्या राय उसकी देखभाल करने वाली नर्स के रूप में नजर आती हैं, जो हर मुश्किल में उसके साथ खड़ी रहती है.

Sanjay Leela Bhansali Turns 63: Top 8 Films By The Filmmaker

पद्मावत एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म है, जो रानी पद्मावती की कहानी दिखाती है, जिन्हें उनकी खूबसूरती और साहस के लिए जाना जाता है. यह फिल्म अपने शानदार कॉस्ट्यूम्स, दमदार अभिनय और विवादित क्लाइमेक्स के कारण काफी चर्चा में रही, और इसी वजह से इसने दुनियाभर के दर्शकों का खूब ध्यान खींचा. इस फिल्म की रिलीज से पहले खूब विवाद हुआ था.

Sanjay Leela Bhansali Turns 63: Top 8 Films By The Filmmaker

संजय लीला भंसाली की निर्देशक के तौर पर पहली फिल्म ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ मानवीय संवेदनाओं की एक बेहतरीन मिसाल है. यह कहानी एक ऐसी युवती के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके माता-पिता सुन और बोल नहीं सकते. खामोशी से भरे अपने घर के माहौल के बीच वह लड़की संगीत की दुनिया में सुकून तलाशती है और अपनी एक अलग पहचान बनाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी