मनोरंजन » टॉप 7 हिंदी फिल्में, की सबसे ज्यादा कमाई, 2 ने कमाए ₹800 करोड़ से ज्यादा, नहीं है सलमान-आमिर खान की 1 भी मूवी

टॉप 7 हिंदी फिल्में, की सबसे ज्यादा कमाई, 2 ने कमाए ₹800 करोड़ से ज्यादा, नहीं है सलमान-आमिर खान की 1 भी मूवी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में कई रिकॉर्डतोड़ फिल्में हैं. आमिर खान की ‘दंगल’ से लेकर ‘प्रभास’ की बाहुबली और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की खूब चर्चा हुईं. कमाई इन फिल्मों ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े. यहां हम आपको 7 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की.

7 Highest Hindi Movies

हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इन 7 फिल्मों में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 भी शामिल है. इन टॉप 7 फिल्मों में न तो सलमान खान की फिल्म है और न ही आमिर खान की फिल्म है. प्रभास की फिल्म भी इस लिस्ट से बाहर है. इस लिस्ट में सनी देओल की भी फिल्म का नाम है. आइए जानते हैं हिंदी में 7 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौन-कौन सी है.

Dhurandhar collection

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ का है. 5 दिसबंर 2025 को रिलीज हुई धुरंधर एक महीने से ज्यादा समय तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के हिंदी वर्जन 838.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

Pushpa 2

दूसरे नंबर पर ‘पुष्पाः द रूल पार्ट 2’ है. ऑरिजनली तेलुगू में बनी ‘पुष्पा 2’ कई भाषाओं में रिलीज हुई. लेकिन इसके हिंदी वर्जन ने बॉक्स ऑफिस पर 812.14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन स्टारर यह फिल्म एक महीने से ज्यादा समय तक बॉक्स ऑफिस पर बनी रही.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Stree 2 Collection

श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव स्टारर ‘स्त्री 2’ तीसरे नंबर पर है. फिल्म ने हिंदी में 597.99 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस हॉरर कॉमेडी को ऑडियंस और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया. इस फिल्म का तीस पार्ट भी आएगा. यह मैडॉक की स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्म है.

chhava

फरवरी 2025 में रिलीज हुई विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर ‘छावा’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस 585.7 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. फिल्म में विक्की और अक्षय की अदाकारी को सराहा गया. इसमें विनीत कुमार सिंह की एक्टिंग को खूब सराहा गया.

Jawan Collection

शाहरुख खान की ‘जवान’ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. पैन इंडिया लेवेल पर बनी इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया था. शाहरुख खान के अपॉजिट नयनतारा थीं. दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा और रिद्धी डोगरा अहम रोल में दिखाई दी थीं. फिल्म ने वैसे तो 1100 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन किया था, लेकिन हिंदी में इसने 582.31 करोड़ रुपए कमाए थे.

Gadar 2 collection

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने हिंदी में 525.7 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. 22 साल बाद आए ‘गदर’ के सीक्वल को ऑडियंस ने पहले ही जैसा प्यार दिया. लोग ट्रैक्टर और गाड़ियों में भर-भरकर फिल्में देखने पहुंचे थे. फिल्म में अमीषा पटेल सनी के अपॉजिट थीं.

Pathan collection-

शाहरुख खान की ‘पठान’ इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है. शाहरुख ने इसी फिल्म से 4 साल बाद कमबैक किया. फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ थे. इस फिल्म से शाहरुख का खोया हुआ स्टारडम लौटा. इसके हिंदी वर्जन ने 524.53 रुपए का कलेक्शन किया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी