विदेश » मेक्सिको में एल मेंचो की मौत से गदगद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- हमारी जीत कुछ ज्यादा ही हो रही है

मेक्सिको में एल मेंचो की मौत से गदगद हुए डोनाल्ड ट्रंप, बोले- हमारी जीत कुछ ज्यादा ही हो रही है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मेक्सिको की सेना ने जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) के सरगना एल मेंचो को एक बड़े ऑपरेशन में मार गिराया. उसकी मौत के बाद जलिस्को समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क गई, जहां गाड़ियां जलाई गईं और सड़कें जाम की गईं…और पढ़ें

मेक्सिको में एल मेंचो की मौत से गदगद हुए ट्रंप, भारत ने जारी किया अलर्टZoom

मेक्सिको में मारा गया एल मेंचो.

न्यू मेक्सिको: मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों ने दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफियाओं में गिने जाने वाले नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ ‘एल मेंचो‘ को मार गिराया है. उसके मारे जाने के बाद जलिस्को समेत कई राज्यों में हिंसा भड़क उठी है. जगह-जगह गाड़ियां जलाई गईं, सड़कें जाम की गईं और सुरक्षाबलों से झड़प की खबरें आईं. अमेरिका के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह ‘मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और पूरी दुनिया के लिए बड़ी बात’ है. उन्होंने लिखा, ‘अच्छे लोग बुरे लोगों से ज्यादा ताकतवर हैं.’ अमेरिका इससे खुश दिख रहा है.

एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने मेक्सिको में भड़की हिंसा पर चिंता जताते हुए कहा कि बुरे लोग डर के कारण इस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए. अमेरिकी विदेश विभाग ने हालात को देखते हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. अमेरिका और कनाडा से कॉल करने वालों के लिए 1-888-407-4747 और मेक्सिको या अन्य देशों से कॉल करने वालों के लिए +1-202-501-4444 नंबर जारी किया गया है.

कैसे हुआ ऑपरेशन?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, मेक्सिको की सेना ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान एल मेंचो को मार गिराया. पहले वह घायल था और उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही वह मर गया. इसे संगठित अपराध के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. वॉशिंगटन पोस्ट और CNN की रिपोर्ट के अनुसार, उसकी मौत की खबर फैलते ही कार्टेल से जुड़े लोगों ने हिंसक प्रतिक्रिया शुरू कर दी. ग्वाडलहारा और आसपास के इलाकों में गाड़ियां जलाई गईं, बसों और दुकानों में आग लगाई गई और कई जगह हाईवे ब्लॉक कर दिए गए. फॉक्स न्यूज ने बताया कि यह कार्रवाई जलिस्को राज्य में की गई थी. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, प्यूर्टो वालार्टा जैसे पर्यटन शहर में भी बंदूकधारियों ने सड़कों पर कब्जा कर लिया और आगजनी की.

कौन था एल मेंचो?

एल मेंचो जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (CJNG) का मुखिया था. यह गैंग मेक्सिको का सबसे ताकतवर और हिंसक ड्रग नेटवर्क माना जाता है. अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 15 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित किया था. उस पर फेंटानिल और मेथामफेटामाइन जैसे खतरनाक ड्रग्स को अमेरिका भेजने का आरोप था. अमेरिकी एजेंसियां उसे ड्रग सप्लाई चेन का बड़ा खिलाड़ी मानती थीं.

February 23, 202610:48 IST

Mexico Violence Live: एल मेंचो की मौत से खुश हुआ अमेरिका

कुख्यात ड्रग सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा उर्फ ‘एल मेंचो’ के मारे जाने के बाद अमेरिका की भूमिका को लेकर अटकलें तेज हो गईं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘We’re winning too much’ यानी ‘हम बहुत ज्यादा जीत रहे हैं’ लिखकर संदेश पोस्ट किया, जिसके बाद चर्चा और बढ़ गई. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलाइन लेविट ने स्पष्ट किया कि मेक्सिको के जलिस्को राज्य के टापाल्पा इलाके में हुए ऑपरेशन के दौरान अमेरिका ने खुफिया सहायता दी थी. उन्होंने कहा कि एल मेंचो अमेरिका और मेक्सिको दोनों के लिए बड़ा लक्ष्य था और यह कार्रवाई फेंटानिल की तस्करी रोकने के व्यापक प्रयास का हिस्सा थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी