मनोरंजन » अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की परंपरा क्यों तोड़ी

अमिताभ बच्चन ने जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात की परंपरा क्यों तोड़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन अपने शब्दों और वादों के बिलकुल पक्के हैं. बिग बी वर्षों से हर रविवार को अपने घर जलसा के बाहर फैंस से मुलाकात करते हैं, लेकिन इस रविवार को उन्होंने बरसों पुरानी इस परंपरा को तोड़ दिया. बॉलीवुड के शहंशाह ने अपने ब्लॉग में फैंस से मुलाकात न करने की वजह का खुलासा किया.

ख़बरें फटाफट

अमिताभ बच्चन ने क्यों तोड़ी सालों पुरानी परंपरा? फैंस को नहीं दिए दर्शनZoom

अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली.   अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए ये रविवार निराशाजनक रहा. इस रविवार को बिग बी ने अपनी सालों पुरानी परंपरा तोड़ते हुए जलसा के बाहर फैंस के दर्शन नहीं दिए. उन्होंने अपने ब्लॉग में ऐसा करने की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि वो जल्द ही अपने चाहनेवालों से हमेशा की तरह ही भेंट करेंगे. बिग बी ने खुद अपने ब्लॉग में इसकी वजह बताते हुए प्रशंसकों से माफी भी मांगी और अपनी मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी साझा की.

अमिताभ बच्चन हर हफ्ते अपने जुहू स्थित बंगले जलसा के बाहर आकर हजारों प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं. यह परंपरा उनके और उनके फैंस के बीच एक भावनात्मक रिश्ता बन चुकी है. लेकिन इस रविवार वे बाहर नहीं आए. अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने सालों पुरानी परंपरा क्यों तोड़ी. वो कहते हैं कि काम तो जारी है लेकिन उनके पास लोगों से मिलने की एनर्जी नहीं बची है जिसके वजह से उन्होंने आराम करने का फैसला किया.

अमिताभ बच्चन ने बताई फैंस से मुलाकात न करने की वजह

बिग बी ने टंब्लर पर अपने ब्लॉग में लिखा कि कभी-कभी ऐसा ‘लेकिन’ आ जाता है, जो पूरे दिन को रोक देता है. उन्होंने फैंस से कहा कि वे अपनी एनर्जी बचाकर रखें, क्योंकि जल्द ही वे फिर उनसे मिलने बाहर आएंगे. वो लिखते हैं, ‘काम कुछ जोश के साथ जारी है, लेकिन… एक ‘लेकिन’ आ जाता है और मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है. रविवार की छुट्टी लेने के लिए रविवार यहां है… लेकिन जलसा गेट पर कोई नहीं, अफसोस… तो यात्रा की  एनर्जी बचाओ और जल्द ही मिलेंगे… तब तक… विचार और सोच और और भी ज्यादा सोच की खामोशी में’.

बिग बी ने तोड़ी वर्षों पुरानी परंपरा

रविवार दर्शन बिग बी के करियर की सबसे खास परंपराओं में से एक है. वर्षों से वे बिना किसी रुकावट के अपने प्रशंसकों से मिलते रहे हैं, हाथ हिलाकर अभिवादन करते हैं और कई बार उन्हें छोटे-छोटे उपहार भी देते हैं. यही वजह है कि यह साप्ताहिक मुलाकात उनके चाहने वालों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होती.

हाल ही में एक और घटना ने उनके विनम्र स्वभाव की झलक दिखाई. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद उन्होंने एक प्रशंसक को अपने घर बुलाया. उस शख्स ने बताया कि बिग बी ने न केवल उससे मुलाकात की, बल्कि उसे पैर छूने से भी रोक दिया और बेहद सादगी से रूबरू हुए.

About the Author

authorimg

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी