मनोरंजन » तापसी पन्नू का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू, ‘दो दीवाने सहर में’ ने ‘अस्सी’ को चटाई धूल, जानें दोनों का कलेक्शन

तापसी पन्नू का बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू, ‘दो दीवाने सहर में’ ने ‘अस्सी’ को चटाई धूल, जानें दोनों का कलेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Assi vs Do Deewane Sheher Mein Box Office Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो अलग-अलग मिजाज की फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. एक तरफ तापसी पन्नू की गंभीर कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ है, तो दूसरी तरफ सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो बॉक्स ऑफिस की इस रेस में युवाओं की पसंद यानी ‘दो दीवाने शहर में’ बाजी मार गई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वीकेंड पर तापसी की फिल्म अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या ‘दो दीवाने’ का जादू बरकरार रहता है.

ख़बरें फटाफट

तापसी पन्नू का नहीं चला जादू, 'दो दीवाने सहर में' ने 'अस्सी' को चटाई धूलZoom

बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हुईं ‘अस्सी’ और ‘दो दीवाने सहर में’.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत काफी ठंडी रही. अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस कोर्टरूम ड्रामा को पहले दिन उम्मीद के मुताबिक दर्शक नहीं मिले. दूसरी तरफ, इसी शुक्रवार रिलीज हुई सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म ने बाजी मार ली है और कमाई के मामले में ‘अस्सी’ को पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको बताते हैं कि दोनों फिल्मों ने पहले दिन भारत में कितने करोड़ का बिजनेस किया है.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘अस्सी’ ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर करीब 1 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वैसे यह अर्ली एस्टीमेट है. ऑफिशियल डेटा आने के बाद इसमें थोड़ा बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है. तापसी की यह फिल्म यामी गौतम की कोर्टरूम ड्रामा ‘हक’ का रिकॉर्ड भी नहीं तोड़ पाई, जो नवंबर 2025 में रिलीज हुई थी. ‘हक’ ने पहले दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब देखना होगा कि वीकेंड पर ‘अस्सी’ की कमाई में कोई उछाल आता है या नहीं.

‘अस्सी’ से आगे निकली ‘दो दीवाने सहर में’

अब बात करते हैं रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो दीवाने सहर में के बारे में. सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म की ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन जितनी उम्मीद की जा रही थी, फिल्म उससे थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रही है. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, इस रोमांटिक ड्रामा ने अपने पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह से देखा जाए तो ओपनिंग डे पर दो दीवाने सहर में ने अस्सी को पछाड़ दिया है.

रोमांटिक फिल्म ने 1 करोड़ का आंकड़ा किया पार

ट्रेड पंडितों का मानना था कि फिल्म पहले दिन 50 लाख से 1.5 करोड़ के बीच ही सिमट जाएगी, लेकिन 1 करोड़ का आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत है. बुक माय शो पर भी एडवांस बुकिंग के दौरान 10 हजार से ज्यादा टिकटें बिकी थीं, जिससे साफ है कि शहरी दर्शकों में फिल्म को लेकर दिलचस्पी है. अब सबकी नजरें वीकेंड पर टिकी हैं.

अनुभव सिन्हा ने किया अस्सी फिल्म का डायरेक्शन

बताते चलें कि अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी अस्सी को बनारस मीडियावर्क्स और टी-सीरीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कनी कुसरुति, रेवती और मोहम्मद जीशान अय्यूब जैसे मंझे हुए सितारों ने काम किया है. खस बात यह है कि ‘थप्पड़’ और ‘मुल्क’ जैसी फिल्मों के बाद यह तापसी और अनुभव सिन्हा की एक साथ तीसरी फिल्म है. वहीं, दो दीवाने सहर में एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसका डायरेक्शन रवि उदयवार ने किया है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी