मनोरंजन » Vikram Bhatt is out of jail | Vikram Bhatt is out of Udaipur jail | how was Vikram Bhatt jail experience | Vikram Bhatt is a devotee of Shri Krishna

Vikram Bhatt is out of jail | Vikram Bhatt is out of Udaipur jail | how was Vikram Bhatt jail experience | Vikram Bhatt is a devotee of Shri Krishna

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Vikram Bhatt vs Ajay Murdia: सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट जेल से बाहर आ गए हैं. उदयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि मेवाड़ की धरती पर सत्य परेशान हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता है. साथ ही जेल में बताए समय पर कहा कि वह भगवान श्रीकृष्ण के भक्त हैं, जेल पांचवा धाम होता है.

'मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं, जेल पांचवा धाम', कैद से बाहर आकर बोले विक्रम भट्टZoom

उदयपुर: फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हो गए. जेल से बाहर आते ही विक्रम भट्ट ने शिव मंदिर में माथा टेका. शुक्रवार को जेल से बाहर आने के बाद विक्रम भट्ट ने मीडिया से बातचीत की. विक्रम भट्ट ने कहा- ‘मैंने ढाई महीने जेल में काटे हैं. मुझे केवल उम्मीद ही नहीं, पूरा यकीन था कि यहां की जो कानून व्यवस्था है, जो सच्चाई है वो जरूर उभर कर आएगी. जेल में मेरे एक मित्र बने हैं, जिन्होंने मुझे मेवाड़ की मिट्टी की तासीर के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि मेवाड़ की मिट्टी में सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन वह पराजित नहीं हो सकता है. वही मेवाड़ की मिट्टी का टीका लगाकर यहां से जा रहा हूं, यहां हमेशा सत्य विजयी होता रहेगा.’

2 महीने 11 दिन जेल में बिताए समय पर विक्रम भट्ट ने कहा कि ये तो पांचवा धाम है. मैं श्रीकृष्ण का भक्त हूं. मैं वहीं रह रहा था जहां श्रीकृष्ण पैदा हुए थे. ये समझ लीजिए कि पहले जो मैं था उससे बेहतर और दोगुना अच्छा बनकर बाहर निकल रहा हूं. श्रीकृष्ण की तरह एक नया संघर्ष करना है.

फिल्म निर्माता ने आगे कहा कि मैं कानून व्यवस्था के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता हूं. मुझे इस देश की काननू व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. जो भी न्याय होगा वह सबके हित में होगा.

वहीं विक्रम भट्ट के साथ मौजूद उनके वकील ने कहा कि 27 तारीख को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पार्टी को बुलाया है. वहां हमारा प्रयास होगा कि इस को मीडिएशन (मध्यस्थता) से सुलझाया जाए. हम उसी प्रयास में हैं.

बता दें कि फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी वाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नियमित जमानत दी है. दोनों पर इंदिरा आईवीएफ के मालिक अजय मुर्डिया ने आरोप लगाया है कि स्वर्गवासी पत्नी की बायोपिक बनाने के नाम पर विक्रम भट्ट के साथ फिल्म बनाने का करार हुआ था. विक्रम भट्ट ने कहा था कि 7 करोड़ की शुरुआती फंडिंग और कुल 47 करोड़ में चार फिल्में तैयार हो जाएंगी. आरोप है कि 30 करोड़ रुपये लेने के बाद विक्रक भट्ट टाल मटोल करने लगे. इसी वजह से दिसंबर 2025 में राजस्थान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था.

About the Author

authorimg

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी