मनोरंजन » अजय के बाद काजोल की बड़ी जीत, कोर्ट ने बिना इजाजत नाम-फोटो इस्तेमाल पर लगाई रोक,अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश

अजय के बाद काजोल की बड़ी जीत, कोर्ट ने बिना इजाजत नाम-फोटो इस्तेमाल पर लगाई रोक,अश्लील कंटेंट हटाने का आदेश

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

पर्सनैलिटी राइट्स मामले में काजोल को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके पर्सनैलिटी राइट्स को संरक्षण देते हुए बिना अनुमति नाम, फोटो या वीडियो के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. साथ ही एआई और डीपफेक के जरिए प्रसारित अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री हटाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उनकी पहचान का व्यावसायिक दुरुपयोग भी अवैध माना जाएगा.

ख़बरें फटाफट

अजय के बाद काजोल की जीत, कोर्ट ने बिना इजाजत नाम-फोटो इस्तेमाल पर लगाई रोकZoom

पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में काजोल ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था.

नई दिल्ली. साल 2025 में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने पर्सनैलिटी राइट्स के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन अब उनकी पत्नी काजोल के लिए भी कोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट का प्रोटेक्शन दिया है. पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षा देते हुए कोर्ट ने साफ किया है कि अब बिना अनुमति के एक्ट्रेस के नाम, फोटो और वीडियो का इस्तेमाल करना अपराध होगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट के प्रोटेक्शन का आदेश देते हुए एक्ट्रेस के विरुद्ध प्रकाशित अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को हटाने का निर्देश दिया है.

बिना इजाजत काजोल की फोटो-वीडियो इस्तेमाल करना अपराध

इसके साथ ही न्यायालय ने एआई और डीपफेक जैसी तकनीकों के माध्यम से काजोल के नाम, छवि अथवा व्यक्तित्व के किसी भी प्रकार के दुरुपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. उच्च न्यायालय ने विभिन्न प्रतिवादी संस्थाओं को यह भी निर्देश दिया कि वे काजोल की तस्वीर या पहचान का प्रयोग कर किसी भी प्रकार के व्यावसायिक उत्पादों की बिक्री न करें. साथ ही अश्लील सामग्री को हटाने का आदेश दिया है.

एआई और डीपफेक के जरिए बढ़ा चलन

एआई और डीपफेक के जरिए इन दिनों सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से उत्पादों के प्रचार और अश्लील साइटों पर एक्टर और एक्ट्रेसेस की तस्वीरों का इस्तेमाल बढ़ गया है. कुछ साइट बिना इजाजत के धड़ल्ले से एआई की आड़ में सेलिब्रिटीज की वीडियो का इस्तेमाल करते हैं. इसके अलावा, भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए डीपफेक फोटो और वीडियो का भी चलन बढ़ गया है. ऐसे में इसे किसी भी एक्टर या एक्ट्रेस की छवि पर सीधा हमला माना गया है.

कई सेलेब्स कर चुके हैं कोर्ट का रुख

पर्सनैलिटी राइट्स के मामले में हिंदी सिनेमा से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के सेलेब्स कोर्ट का रुख कर चुके हैं. दक्षिण भारतीय सिनेमा से आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर पवन कल्याण, नागार्जुन और जूनियर एनटीआर को कोर्ट ने पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षा प्रदान की है और हिंदी सिनेमा से आर माधवन, विवेक ओबरॉय, सलमान खान, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी पर्सनैलिटी राइट्स मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी