मनोरंजन » शोले का वो हिट गाना, जो 10 दिनों तक हुआ शूट, खूब उड़ा प्यार का रंग, लता-किशोर कुमार ने सुरों से घोली मिठास

शोले का वो हिट गाना, जो 10 दिनों तक हुआ शूट, खूब उड़ा प्यार का रंग, लता-किशोर कुमार ने सुरों से घोली मिठास

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

arw img


हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिकल फिल्म शोले के गीत होली के दिन दिल खिल जाते हैं से जुड़ा है. शोले बॉलीवुड की सबसे शानदार मूवीज में से एक है. 50 साल बाद भी इसका गाना ‘होली के दिन दिल खिल जाते हैं’आज भी रंगों के त्योहार की पहचान बना हुआ है. इस गाने को पर्दे पर उतारने में पूरे 10 दिन लगे थे, जो उस दौर में किसी गाने के लिए लंबा शेड्यूल माना जाता था. रमेश सिप्पी ने फिल्म को बल्कि बड़ी बारीकी से तैयार किया और इसके हर एक सीन को लेकर विशेष तैयारी है. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में रमेश ने शोले के होली सॉन्ग की मेकिंग को लेकर खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि हमारे सामने इस गीत को खास तरह से तैयार करने की चुनौती थी. क्योंकि यहीं से फिल्म की कहानी में टर्निंग प्वाइंट आना था.10 दिनों तक होली के दिन दिल खिल जाते हैं कि शूटिंग चलती रही. गाने को भव्य तरीके से बनाने के लिए सभी इतने समय तक रंग से सने कपड़ों को पहनकर सेट पर घूमते रहे और होली खेलते रहे. इस दौरान हमारे पास रंग की भारी खपत हो गई और इसके लिए हमें देश के अलग-अलग शहरों से रंग मंगाना पड़ा था. लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जोड़ी ने इस गाने में अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेरा था. इसके अलावा संगीतकार आर डी बर्मन और गीतकार आनंद बख्शी ने इसमें चार चांद लगाए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी