मनोरंजन » मृणाल ठाकुर को घर से है शादी का प्रेशर! पापा बोले- ‘सेटल हो जाओ’, एक्ट्रेस बोलीं- ‘लड़का ढूंढ़ लाओ’

मृणाल ठाकुर को घर से है शादी का प्रेशर! पापा बोले- ‘सेटल हो जाओ’, एक्ट्रेस बोलीं- ‘लड़का ढूंढ़ लाओ’

Facebook
Twitter
WhatsApp

नई दिल्ली. मृणाल ठाकुर इन दिनों दो वजह से सुर्खियों में हैं. पहली अपनी आज रिलीज हुई फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ और दूसरी वजह हैं साउथ स्टार धनुष के साथ अफेयर रूमर्स. इस रिश्ते में कितनी सच्चाई है ये तो कोई नहीं जानता, क्योंकि इस मसले पर एक्ट्रेस ने सिर्फ गुड फ्रेंड्स करार दिया वहीं धनुष ने चुप्पी साधी हुई है. ‘दो दीवाने शहर में’ मृणाल को जोड़ी सिद्धांत चतुर्वेदी संग नजर आ रही हैं. दोनों ने फिल्म का जमकर प्रमोशन किया और इस दौरान उन्होंने शादी और घर पर होने वाले दबाव को लेकर खुलकर बात की.

न्यूज 18 शोशा से एक खास बातचीत में मृणाल ठाकुर ने शादी को लेकर बात की. मृणाल ने बताया कि घर में अब शादी की बातें रोज चलती हैं.

‘घर में बजती है शादी की शहनाई’

उन्होंने कहा कि यह सचमुच डे-ड्रीमिंग जैसा है, माता-पिता के दिमाग में हमेशा शादी की घंटियां बजती रहती हैं. उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कल रात मेरे पापा ने कहा, ‘अब तुम्हें सेटल होना चाहिए.’ मैंने कहा,’आप अपनी बहन को क्यों नहीं फोन करते और पूछते कि वो अपनी बेटी के लिए कोई अच्छा लड़का जानती हैं?’ उन्होंने पूछा, ‘लड़का कहां है?’ मैंने कहा, ‘एक्जैक्टली-लड़का कहां है?’ अगर आप मुझसे पूछ रहे हैं, तो मैं क्या कहूं? यह हर घर की कहानी है.’

अरेंज्ड मैरिज से नहीं डरतीं मृणाल

मृणाल ने हंसते हुए कहा, ‘मैं अरेंज्ड मैरिज से बिल्कुल नहीं डरती….बस कोई मैच नहीं मिल रहा.’ उन्होंने आगे कहा कि शादी सिर्फ नाम की नहीं होनी चाहिए. पहले अरेंज्ड मैरिज में पैरेंट्स किसी को इंट्रोड्यूस करते थे. अब दोस्त भी सेटअप करते हैं, वो भी एक तरह का अरेंजमेंट है. आखिरकार, लव हो या अरेंज्ड, अगर दो लोग कनेक्ट होते हैं और क्लिक करते हैं, तभी काम करता है. उनके लिए कम्पैटिबिलिटी सिर्फ कपल तक नहीं, फैमिली तक जाती है. फैमिलीज को भी सहमत होना चाहिए, क्योंकि शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, दो परिवारों की होती है.’

सिद्धांत का नजरिया

सिद्धांत ने भी फैमिली एक्सपेक्टेशंस शेयर कीं. मृणाल ने मजाक में कहा, ‘उनकी मां को पोते-पोतियां चाहिए. शादी भूल जाओ! वो कहती हैं, ‘तुम सब काम पर जाओ, मुझे बस बच्चे चाहिए जिनके साथ खेलूं.’ सिद्धांत ने आगे कहा, ‘मैं भी यही कहता हूं. शादी की क्या जरूरत?’ गंभीरता से उन्होंने कहा, ‘मैं ट्रेडिशनल मैरिज में विश्वास करता हूं. यह दो परिवारों का मिलन है. सही फैसला लेना जरूरी है क्योंकि जिंदगी भर साथ रहना है. जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. शादी सिर्फ करने के लिए नहीं होती.’

धनुष संग अफेयर पर एक्ट्रेस की सफाई

हाल ही में मृणाल पर धनुष से रिलेशनशिप और वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर शादी की अफवाहें उड़ीं. गलाटा प्लस को इंटरव्यू में मृणाल ने कहा, ‘नहीं, मुझे लगता है 14 फरवरी 1 अप्रैल होगा…अप्रैल फूल्स डे. मुझे नहीं पता किसने शुरू किया. सबसे पहले, मुझे कोट किया गया लेकिन मैंने कुछ कहा ही नहीं. बस कहा गया ‘मृणाल ने कहा’. उन्होंने AI जनरेटेड क्लिप का जिक्र किया जिसमें उनकी धनुष संग शादी दिखाई देती है. उन्होंने कहा कियह डरावना स्पेस है. सब क्लिकबेट है. अफवाहें ‘सन ऑफ सरदार 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग और ‘तेरे इश्क में ‘ की सक्सेस पार्टी से शुरू हुईं, जहां धनुष आए थे. मृणाल ने उन्हें ‘गुड फ्रेंड’ बताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी