मनोरंजन » राजपाल यादव ने तिहाड़ से छूटने के बाद किया पहला पोस्ट, दिल से जताया आभार-जोड़े हाथ, लोगों ने किया रिएक्ट

राजपाल यादव ने तिहाड़ से छूटने के बाद किया पहला पोस्ट, दिल से जताया आभार-जोड़े हाथ, लोगों ने किया रिएक्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल से छूटने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने प्यार और सपोर्ट करने वालों का दिल से आभार जताया है. इस पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है और दिल खोल कर प्यार लुटा रहे हैं. वहीं, राजपाल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कई महिलाओं के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं.

राजपाल ने तिहाड़ से छूटने के बाद किया पहला पोस्ट, दिल से जताया आभार-जोड़े हाथZoom

राजपाल यादव ने तिहाड़ से निकलने बाद पहला पोस्ट किया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

मुंबई. राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में अंतरिम जमानत मिली है. उन्होंने 5 फरवरी को दिल्ली के तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था और कई सुनवाई के बाद 18 फरवरी को उन्हें जमानत मिली. जमानत मिलते ही वह अपने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचे और भतीजी की शादी में खूब नाचा-गाना किया. इन सबके के बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया. इस भावुक पोस्ट में उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ सपोर्ट करने वाले लोगों का आभार जताया.

राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आप सभी के प्यार और साथ के लिए दिल से धन्यवाद.” इसके कैप्शन में भी उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी शामिल किया. राजपाल की इस पोस्ट पर फैंस और फॉलोवर्स दिल वाले और फायर इमोजी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अच्छे इंसान के साथ हमेशा अच्छा ही होता है सर. हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहो.” कई यूजर्स ने “लव यू सरजी” लिखा. एक यूजर ने लिखा, “आप हमारी पीढ़ी के लिए जेम्स हैं.”

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी