Last Updated:
इटली के पेरुगिया में एक अकेले रहने वाले शख्स की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 52 वर्षीय सल्वातोर एलेग्रुची अपने अपार्टमेंट में ऐसी हालत में मिले, जिसे देखकर पुलिसवाले भी कांप गए. एलेग्रुची के शरीर का आधा हिस्सा उन्हीं के तीन पालतू पिटबुल कुत्तों ने खा लिया था. सल्वातोर की मौत के बाद चार दिनों तक ये कुत्ते घर में बिना भोजन और पानी के बंद रहे और भूख से परेशान हो गए थे.

पिटबुल डॉग फाइल फोटो
रोम: इटली के पेरुगिया से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला केस सामने आया है. जिसमें एक मालिक का शरीर उसके पालतू पिटबुल डॉग चबा गए. इस मालिक की मौत अपार्टमेंट में हो गई थी, जिसके बाद उसके 3 पालतू डॉग्स कई दिनों तक अपने उसका शरीर खाते रहे और जब बदबू आने लगी तब जाकर पड़ोसियों को शक हुआ. इसके बाद पुलिस को बुलाया गाया, जब अपार्टमेंट का दरवाजा तोड़ा गया तो पुलिसवाले अंदर का नजारा देखकर कांप गए. इस शख्स का आधा शरीर गायब था और कुत्तों की हालत देखकर कोई अंदर जाने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा था.
घर का दरवाजा तोड़ा तो दिखा ये खौफनाक नजारा
इतनी खौफनाक मौत पाने वाले शख्स की पहचान 52 वर्षीय सल्वातोर एलेग्रुची के तौर पर की गई है, जिन्होंने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए 3 पिटबुल डॉग्स को गोद लिया था. वो अपार्टमेंट में मृत पाए गए और उनके शरीर का आधा हिस्सा उन्हीं के तीन ‘पिटबुल’ कुत्तों ने खा लिया था. यह दिल दहला देने वाला मंजर तब सामने आया जब कई दिनों तक संपर्क न हो पाने पर उनकी भतीजी ने पुलिस को सूचना दी. जब अधिकारी घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, तो वहां की दुर्गंध और वह खौफनाक दृश्य देखकर अनुभवी पुलिसकर्मियों की भी रूह कांप गई.
कैसे हुई डॉग मालिक की मौत?
इटली के गुआल्डो टाडिनो गांव में रहने वाले सल्वातोर अपने अपार्टमेंट में बिल्कुल अकेले रहते थे. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक सल्वातोर की मौत लगभग चार दिन पहले किसी अचानक बीमारी की वजह से हुई थी.
घर के अंदर बंद उन तीन पिटबुल कुत्तों को चार दिनों तक न तो खाना मिला और न ही पानी. भूख से पागल हो चुके इन बेजुबानों ने आखिर में अपने ही मालिक के बेजान शरीर को अपना खाना बना लिया.
किस हालत में मिले पिटबुल डॉग?
उधर सल्वातोर की भतीजी उन्हें लगातार कॉल किए जा रही थी, जिसका कोई जवाब नहीं मिल रहा था. जिसकी वजह से उसे किसी अनहोनी का शक हुआ. 15 फरवरी को जब पुलिस और फायरफाइटर मौके पर पहुंचे, तो घर से उठती तेज गंध सब कुछ बयान कर रही थी. जब रेस्क्यू टीमें अंदर दाखिल हुईं, तो वे तीनों पिटबुल काफी हिंसक थे. इसके बाद काफी मशक्कत करते हुए स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की पशु चिकित्सा सेवा ने तीनों कुत्तों को अपने कब्जे में ले लिया है, जहां उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति की जांच की जाएगी.
About the Author

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें
February 19, 2026, 23:16 IST





