मनोरंजन » ‘डर के आगे जीत है’ में बुरे फंसे ऋतिक रोशन, उपभोक्ता कोर्ट ने भेजा नोटिस

‘डर के आगे जीत है’ में बुरे फंसे ऋतिक रोशन, उपभोक्ता कोर्ट ने भेजा नोटिस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Consumer court notice to Hrithik Roshan: भ्रामक विज्ञापन पर उपभोक्ता कोर्ट का नोटिस. फिल्म स्टार ऋतिक रोशन और पेप्सीको कंपनी को नोटिस जारी किया गया है. भ्रामक विज्ञापन को लेकर किया नोटिस जारी. माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक के भ्रामक विज्ञापन को लेकर नोटिस जारी. कंपनी के हैरतअंगेज करनामों और बड़े दावों को लेकर किया नोटिस जारी. फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन, कोल्ड ड्रिंक निर्माता कंपनी पेप्सीको सहित वरुण बेवरेज को नोटिस जारी कर किया तलब.

'डर के आगे जीत है' में बुरे फंसे ऋतिक रोशन, उपभोक्ता कोर्ट ने भेजा नोटिसZoom

झालावाड़: भ्रामक विज्ञापन के एक मामले में उपभोक्ता कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन और पेप्सिको (PepsiCo) समेत वरुण बेवरेज (Varun Beverages) को नोटिस जारी कर तलब किया है. मामला माउंटेन ड्यू कोल्ड ड्रिंक के कथित भ्रामक विज्ञापन से जुड़ा हुआ है.

परिवाद में कंपनी के हैरतअंगेज करनामों और बड़े दावों पर सवाल उठाए गए हैं. एडवोकेट गुरु चरण सिंह ने उपभोक्ता कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि विज्ञापन में दिखाई गई बातें और ‘डर के आगे जीत है’ टैगलाइन उपभोक्ताओं को भ्रमित करती हैं.

कोर्ट ने मामले को गंभीर मानते हुए अभिनेता, पेप्सीको और वरुण बेवरेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. अब संबंधित पक्षों को तय तारीख पर कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा.

फिलहाल इस कार्रवाई के बाद विज्ञापन जगत में भी हलचल मच गई है और मामले की अगली सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी