मनोरंजन » सलीम खान ICU में भर्ती, सलमान खान परिवार अस्पताल में मौजूद.

सलीम खान ICU में भर्ती, सलमान खान परिवार अस्पताल में मौजूद.

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की बीते 2 दिनों से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उकनी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है. 90 साल के सलीम खान का एक मेडिकल प्रोसीजर हुआ है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है. इस बीच फिल्ममेकर सुभाष घई ने उन्हें अपना बड़ा भाई बताते हुए उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ की है. इंडस्ट्री और फैंस उनकी सेहत को लेकर लगातार अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

'30-40 साल से वो मेरे भाई हैं', सलीम खान के ठीक होने की कर रहे कामनाZoom

जल्द ठीक होने की लोग कर रहे कामना

नई दिल्ली. सलमान खान के पिता जाने माने पटकथा लेखक, सलीम खान को लेकर उनके फैंस लगातार दुआ कर रहे हैं. वह बीते 2 दिनों से तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल, वह आईसीयू में हैं.बीते दिन मंगलवार को बताया गया था कि आज उनका वेंटिलेटर सपोर्ट हट जाएगा.

सलीम खान के लिए दुआ कर रहे सुभाष घई

सुभाष घई ने एएनआई संग हुई बातचीत में कहा, ‘सलीम साहब मेरे भाई की तरह हैं. 30-40 सालों से हम साथ में हैं. सलमान तो काफी बाद में जाकर मेरे साथ काम करने लगे थे. सलीम खान की तो पूरी इंडस्ट्री ही दिल से इज्जत करती है. ऐसे में उनके इस कठिन वक्त में हम सब उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं. वो बहुत नेक और अच्छे इंसान हैं.

अस्पताल में जुटा खान परिवार

गौरतलब है कि सलीम खान को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था. सबसे पहले सलमान खान वहां पहुंचे थे. इसके बाद तो उनका पूरा परिवार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मौजूद रहा, इनमें सलमान खान, उनकी पत्नी सलमा खान, अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, और हेलेन सभी अस्पताल पहुंचे. सोशल मीडिया पर सेलेब्स के वीडियो और फोटोज भी खूब वायरल हो रहे है, जो सलीम खान से हॉस्पिटल मिलने पहुंच रहे हैं.

बता दें कि सलमान खान के पिता और दिग्‍गज स्‍क्रीनप्‍ले राइटर सलीम खान को मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, वह ICU में भर्ती हैं. उनका इलाज न्‍यूरोलॉजिस्‍ट, कार्डियोलॉजिस्‍ट, न्‍यूरोसर्जन और क्रिटिकल एक्‍सपर्ट समेत स्‍पेशलिस्‍ट की एक टीम कर रही है.
सलीम खान 90 साल के हैं, उम्र के इस पड़ाव पर फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी