विदेश » Australia Indian Student Attacked | Sikh Nurse Called Indian Dog | Indian Sikh Racial Assault | ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर अटैक

Australia Indian Student Attacked | Sikh Nurse Called Indian Dog | Indian Sikh Racial Assault | ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर अटैक

Facebook
Twitter
WhatsApp

होमदुनियाअन्य देश

‘मुझे इंडियन डॉग कहा’, विदेश में भारतीय लड़के पर हुआ अटैक, खूनम-खून किया चेहरा

Last Updated:

मेलबर्न में 22 साल के भारतीय सिख नर्स हरमनप्रीत सिंह के साथ एक खौफनाक नस्लभेदी अटैक हुआ है. उसे गुंडों ने लोगों ने घेर लिया और भारतीय पहचान को लेकर भद्दी बातें रहीं. इसके बाद उसे इतनी बुरी तरह मारा कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी टूट गई. इस अटैक के बाद ऑस्ट्रेलिया में सालों से रह रहा सिख परिवार डरा हुआ है.

'मुझे इंडियन डॉग कहा', विदेश में भारतीय लड़के पर हुआ अटैक, खूनम-खून किया चेहराZoom

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर अटैक

मेलबर्न: विदेश की धरती पर एक बार फिर एक भारतीय नस्लभेदी हिंसा का शिकार हुआ है. हाल ही में एक 22 साल के सिख लड़के के साथ जो हुआ है, उसे सुनकर हर कोई सिहर गया. इस लड़के को ‘इंडियन डॉग’ कहकर बुली किया गया और फिर उसकी नाक में घूंसा मारकर चेहरा खूनम-खून कर दिया गया. हैरानी की बात ये है कि ये हिंसा इस भारतीय मूल के लड़के के साथ उस जगह हुई, जहां वो रोज जाता था. ये घटना है ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की, जहां हरमनप्रीत सिंह पर कुछ लोगों ने उसकी भारतीय पहचान की वजह से अटैक किया है.

जिम में सिख लड़के को गुंडों ने घेर लिया

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक 22 साल के सिख युवक हरमनप्रीत सिंह नस्लवाद के शिकार हुए हैं. पेशे से नर्स हरमनप्रीत को उस जिम के बाहर कुछ हमलावरों ने घेर लिया था, जहां वो रोज जाते थे. ये वारदात मंगलवार की रात करीब 11 बजे मेलबर्न के कोरिओ इलाके की बताई जा रहा है. हरमनप्रीत सिंह हमेशा की तरह जिम में वर्कआउट कर रहा था. तभी तीन अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और बिना किसी वजह के बदतमीजी शुरू कर दी. हरमनप्रीत ने विवाद से बचने के लिए वहां से निकलना ही बेहतर समझा, लेकिन हमलावरों के सिर पर खून सवार था.

सिर मारकर तोड़ी नाक की हड्डी

जब हरमनप्रीत जिम की सुरक्षित चारदीवारी से बाहर निकला, तो वे तीनों बाहर खड़े होकर किसी शिकारी की तरह उसका इंतजार कर रहे थे. उन्होंने हरमनप्रीत को देखते ही चिल्लाना शुरू कर दिया ‘इंडियन डॉग, वापस जाओ जहां से आए हो’. यह सुनकर हरमनप्रीत सन्न रह गया. वो किसी तरह वहां से भागने की कोशिश कर रहा था तभी एक हमलावर हरमनप्रीत के बिल्कुल करीब आया और बिजली की फुर्ती से अपना सिर जोर से उसकी नाक पर दे मारा.

बुली करके भाग गए गुंडे

ये अटैक इतना जोरदार था कि हरमनप्रीत की नाक की हड्डी वहीं टूट गई. चेहरे से खून की धार बहने लगी और वह दर्द से कराह उठा. हमलावर उसे तड़पता हुआ छोड़कर तुरंत वहां से फरार हो गए. स्थानीय लोग जब मदद के लिए पहुंचे, तो हरमनप्रीत का चेहरा खून से पूरी तरह ढक चुका था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी नाक की हड्डी बुरी तरह डैमेज हो चुकी है और अब उसकी सर्जरी करनी पड़ेगी.

हरमनप्रीत की बहन खुशी कौर का कहना है कि इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है. अब वह डरा हुआ है और कहता है कि शायद वह कभी उस जिम में वापस नहीं जा पाएगा. उसे डर है कि अगली बार उसके साथ इससे भी बुरा हो सकता है.

About the Author

authorimg

Utkarsha Srivastava

उत्कर्षा श्रीवास्तव डिजिटल जर्नलिस्ट हैं और जियो-पॉलिटिक्स टॉपिक्स पर लिखती हैं, वो वर्तमान में News18 Hindi के World सेक्शन में कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है, इस दौरान उन्होंने क…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी