मनोरंजन » ‘कैनेडी’ को लेकर डरी हुई थीं सनी लियोनी, सता रहा था रिप्लेस होने का डर, ‘चार्ली’ बनकर किया इंप्रेस

‘कैनेडी’ को लेकर डरी हुई थीं सनी लियोनी, सता रहा था रिप्लेस होने का डर, ‘चार्ली’ बनकर किया इंप्रेस

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सनी लियोनी ने अपनी अगली फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर अपने डर और अनुभवों को बयां किया है. उन्होंने बताया कि अनुराग कश्यप जैसे बड़े निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिलने पर उन्हें शूटिंग के पहले दिन तक रिप्लेस होने का डर सता रहा था. सनी लियोनी तब काफी असुरक्षित महसूस कर रही थीं.

kennedy, sunny leone

नई दिल्ली: सनी लियोनी फिल्म ‘कैनेडी’ में ‘चार्ली’ नाम का एक जटिल किरदार निभा रही हैं. उन्होंने फिल्म पर बात करने के अलावा अपने डर पर भी खुलकर बात की. उन्होंने एक एक इमोशनल सीन का जिक्र किया, जहां उन्हें अंदर से दुखी होने के बावजूद चेहरे पर नकली मुस्कान लानी थी, जिसे वे आम जिंदगी के स्ट्रगल से जोड़कर देखती हैं.

kennedy, sunny leone

सनी लियोनी ने बताया कि जब उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म ‘कैनेडी’ का ऑफर मिला, तो उन्हें अपनी किस्मत पर भरोसा ही नहीं हो रहा था. (फोटो साभार: IMDb)

kennedy, sunny leone

सनी के दिल में फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन तक यह डर बैठा था कि कहीं उन्हें इस प्रोजेक्ट से निकाल कर किसी दूसरी एक्ट्रेस को न ले लिया जाए.(फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

kennedy, sunny leone

सनी लियोनी ने कहा कि एंटरटेनमेंट की दुनिया में चीजें बहुत जल्दी बदलती हैं. कई बार सब कुछ फाइनल होने के बाद भी कलाकारों को अचानक बदल दिया जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

kennedy, sunny leone

सनी को सुकून तब मिला, जब उन्होंने सेट पर जाकर कैमरे के सामने अपना पहला शॉट दिया. उन्हें लगा कि अब शायद उन्हें नहीं बदला जाएगा. (फोटो साभार: IMDb)

kennedy, sunny leone

‘कैनेडी’ को कान फिल्म फेस्टिवल (Cannes) सहित कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खूब सराहना मिल चुकी है. फिल्म में सनी ‘चार्ली’ नाम की एक लड़की का रोल प्ले कर रही हैं, जो इमोशनल लेवल पर काफी उलझी हुई और डरी हुई है. (फोटो साभार: IMDb)

kennedy, sunny leone

सनी लियोनी ने एक सीन का जिक्र करते हुए बताया कि होटल के कमरे में अंदर से टूटे होने के बावजूद चेहरे पर ‘नकली मुस्कान’ लाना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती थी.(फोटो साभार: IMDb)

kennedy, sunny leone

सनी का मानना है कि हम सब कभी न कभी ऐसे दौर से गुजरते हैं, जब अंदर से दुखी होने के बाद भी हमें दुनिया के सामने मुस्कुराना पड़ता है और यही बात उनके किरदार को खास बनाती है.
(फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी