मनोरंजन » ‘वो मेरे लिए क्या हैं, शब्दों में बयां नहीं कर सकती’, सलीम खान के लिए सलमान की Ex सोमी अली ने लिखा भावुक पोस्ट

‘वो मेरे लिए क्या हैं, शब्दों में बयां नहीं कर सकती’, सलीम खान के लिए सलमान की Ex सोमी अली ने लिखा भावुक पोस्ट

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

सलमान खान की एक्स सोमी अली सलीम खान की तबीयत बिगड़ने पर काफी भावुक हैं. सलीम खान 90 साल के हैं और लीलावती अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. सभी उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. सोमी ने एक खास तस्वीर के साथ भावुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने उन्हें पिता समान बताया और कहा कि उनके घर में उन्हें बेटी जैसा स्नेह मिला. उन्होंने उनकी जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

सलीम खान के लिए सलमान की Ex सोमी अली ने लिखा भावुक पोस्ट, बोलीं- वो मेरे लिए..Zoom

सोमी अली ने सलीम खान के लिए किया खास पोस्ट किया.

नई दिल्ली. दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने पूरे फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराए गए 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. सलीम खान के अस्पताल पहुंचने की खबर के तुरंत बाद सलमान खान भी दौड़े-दौड़े अस्पताल पहुंचे. इसके बाद हेलेन, अलवीरा अग्निहोत्री, अयान अग्निहोत्री, अरहान खान, अरबाज खान, शूरा खान और दूसरे करीबी भी अस्पताल पहुंचे. संजय दत्त औैर जावेद अख्तर भी आधी रात को लीलावती अस्पताल पहुंचे और उनकी सेहत का जायजा लिया. इस बीच सलमान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने उनके लिए एक भावुक नोट लिखकर सबका दिल छू लिया.

सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्स एक्ट्रेस सोमी अली ने सोशल मीडिया पर सलीम खान के लिए एक भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने लिखा कि सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनका दिल बैठ गया. सोमी ने उन्हें सिर्फ एक महान लेखक ही नहीं, बल्कि अपने लिए ‘पिता समान’ बताया.

‘सलीम खान के बारे में सुनकर दिल बैठ गया’

उन्होंने सलीम खान, हेलेन और सलमा खान के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, ‘सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर दिल बैठ गया. दुनिया के लिए वे लेजेंडरी राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे आइकॉन्स को शेप किया और शोले जैसी मास्टरपीस को-क्रिएट की. मेरे लिए वे फादर फिगर थे. उनके घर में रहते हुए मुझे बेटी की तरह ट्रीट किया गया, टेबल पर शामिल किया गया, धर्म पर गहरी बातचीत हुई जहां सभी धर्मों का सम्मान था’.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी