मनोरंजन » ‘बहुत सोचना या बिल्कुल न सोचना’ , 83 साल के अमिताभ बच्चन ने रात 9.40 पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस कन्फ्यूज्ड

‘बहुत सोचना या बिल्कुल न सोचना’ , 83 साल के अमिताभ बच्चन ने रात 9.40 पर किया क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस कन्फ्यूज्ड

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मिली एक किताब का जिक्र करते हुए लिखा कि वह पहले उसे पढ़ेंगे और फिर कुछ कहेंगे. पोस्ट में ‘सोच’ और ‘अधिकता’ पर दार्शनिक अंदाज दिखा. उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस कन्फ्यूज्ड हैं और अर्थ तलाश रहे हैं.

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

नई दिल्ली. मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. 83 साल की उम्र में भी वह रोज अपने दिल के जज्बातों को बयां करते हैं फिर समय कुछ भी हो. मंगलवार रात को भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. रात करीब 9.40 पर उन्होंने अपना ब्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘बहुत सोचने’ बनाम ‘बिल्कुल न सोचने’ के विचार पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की है, जिसने उनके फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है. फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, ‘बहुत सोचना या बिल्कुल न सोचना, मेरे पास भेजी गई किताब के लेखन का मामला बन जाता है… किस इरादे से भेजी गई, मैं नहीं जानता. इसके पढ़ने के बारे में ‘सोचूंगा’.. और जब यहां डालने के लिए सामग्री होगी तो इसके बारे में ‘सोचूंगा’… प्यार’ फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वह किस किताब या लेखक की बात कर कर हैं. उन्होंने आगे लिखा, ‘जल्दी सोना, जल्दी उठना.. आदमी को…? (नहीं सामान्य नहीं) .. बनाता है.’ फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

Add News18 as
Preferred Source on Google

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

इससे पहले 13 फरवरी को अमिताभ ने एक और प्रेरणादायक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने अतीत की सादगी और वर्तमान की अधिकता के बीच के अंतर पर गहरा चिंतन किया था . उन्होंने लिखा, ‘आप जहां से बढ़कर आए, वह हमेशा आपके साथ रहेगा… अतीत के बढ़ते सालों के तत्वों को कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनकी तुलना वर्तमान समय से करना एक भ्रांति है’. फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

एक समय संघर्ष के दिन देखने वाले और आज लगभग 1600 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक अमिताभ ने लिखा था, ‘यदि आप कम के साथ जीए हैं.. तो अधिकता अब एक असंतुलित संतुलन पैदा करती है.. आप जानते हैं कि तब क्या था.. और अब के साथ घिरे होने से आपको कभी आराम नहीं मिलने देगा.. जीवनशैली का आराम नहीं, बल्कि कम का आराम.’ फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

बिग बी ने कहा कि जिन लोगों ने जीवन की शुरुआत सीमित संसाधनों के साथ की होती है, उनके लिए बाद में मिली अधिकता भी एक तरह का असंतुलन लेकर आती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए लिखा कि बचपन में एक नई जोड़ी जूते मिलने की जो खुशी थी, वह आज कई जोड़ी जूते होने पर भी नहीं मिल सकती. फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

अमिताभ ने यह भी कहा कि जो चीज पहले उपलब्ध नहीं थी, उसे हासिल करने का सुख भले ही मिले, लेकिन वह क्षणिक होता है.न्होंने सवाल उठाते हुए कहा था, ‘कितनी अधिकता आप अंत तक साथ ले जा सकते हैं?’ फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

Amitabh Bachchan Pens Cryptic Note On Thinking Too Much know What Big B Says

वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों व टीवी प्रोजेक्ट्स में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया और ब्लॉग के जरिए वह नियमित रूप से अपने विचार साझा करते रहते हैं. फोटो साभार-@amitabhbachchan/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी