मनोरंजन » ‘कॉम्प्रोमाइज करने से किया इनकार, 1 झटके में फिल्म से बाहर हो गई ये हसीना, अकेले मिलने की भी की गई थी डिमांड

‘कॉम्प्रोमाइज करने से किया इनकार, 1 झटके में फिल्म से बाहर हो गई ये हसीना, अकेले मिलने की भी की गई थी डिमांड

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

टीवी का पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ शायद ही कोई कभी भुला पाएगा. इस शो में गीता के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने हाल ही में दिल दहला देने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि एक फिल्म से उन्हें लीड रोल मिला था. फिल्म के पोस्टर तक छप गए थे. लेकिन उस फिल्म से उन्हें सिर्फ इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि वह कॉम्प्रोमाइज नहीं कर रही थीं.

ख़बरें फटाफट

'कॉम्प्रोमाइज करने से किया इनकार, 1 झटके में फिल्म से बाहर हो गई ये हसीनाZoom

1 रोल से मिली घर-घर पहचान

नई दिल्ली. मुकेश खन्ना के पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ में गीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस वैष्णवी मैकडोनाल्ड को भी घर-घर पहचान मिली. अब एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दौर के बुरे दिनों को याद किया है. उन्होंने बताया है कि कैसे सिर्फ समझौता न करने पर उनके हाथ से लीड रोल चला गया था. डायरेक्टर, हीरो और प्रोड्यूसर ने मिलकर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया था.

गीता का किरदार निभाकर वैष्णवी को बड़ी पहचान मिली थी. एक वक्त था, जब वह कई फिल्मों में नजर आती थीं. एक बार तो एक फिल्म में उन्हें लीड रोल तक मिला था. वह काफी खुशी थी. फिल्म के लिए उनका पासपोर्ट तक बन गया था, क्योंकि शूटिंग विदेश में होनी थी.लेकिन इतना सब होकर उन्हें इस फिल्म से बाहर कर दिया गया. क्योंकि वह अपनी मां के शूटिंग पर आया करती थीं.

मर्दों की पार्टी में किया गया इंवाइट

वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक फिल्म में लीड रोल मिला था. फिल्म साइन करने के बाद फिल्म के पोस्टर भी छप गए, लेकिन धीरे-धीरें उन्हें इशारों-इशारों में समझाया गया था कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए कुछ समझौते भी करने पड़ते हैं. क्योंकि वह अक्सर सेट पर अपनी मां के साथ ही आती थीं, तो उन्हें अकेले आने के लिए कहा गया. उन्हें कहा गया कि वह सिर्फ मर्दों की पार्टी है, तुम आना हम साथ में शराब पीएंगे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया वह उस पार्टी में नहीं गईं.

मुकेश खन्ना के साथ वैष्णवी

विदेश शूटिंग के लिए बनवाया गया पासपोर्ट

अपनी बात आगे रखते हुए बताया कि उस फिल्म की शूटिंग स्विट्जरलैंड में होने वाली थी, इसके लिए प्रोडक्शन हाउस ने उनका पासपोर्ट तक तैयार कराया था. लेकिन उनकी मां का पासपोर्ट नहीं बनवाया गया ताकि वह अकेली जा सके. उन्होंने ये भी कहा कि उस फिल्म का हीरो ये सब कर रहा था.क्योंकि वही एक्ट्रेस में इ्ंट्रेस्ट ले रहा था. लेकिन जब एक्ट्रेस ने ये सब करने से मना कर दिया तो, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और हीरो तीनों ने मिलकर उन्हें फिल्म से बाहर निकलवा दिया.

बता दें कि वैष्णवी ने कहा कि उस वक्त ये सब देखकर वह समझ ही नहीं पा रही थी कि ये उनके साथ क्या हो गया है. उन्हें फिल्म से बाहर होने का बड़ा झटका लगा था, लेकिन वह खुश इस बात से थीं कि उन्होंने कभी काम के लिए समझौता नहीं किया.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी