मनोरंजन » वेंटिलेटर पर सलीम खान, हालत नाजुक, ब्लड प्रेशर बढ़ने से हुई ब्रेन में ब्लीडिंग, आज होगा ऑपरेशन

वेंटिलेटर पर सलीम खान, हालत नाजुक, ब्लड प्रेशर बढ़ने से हुई ब्रेन में ब्लीडिंग, आज होगा ऑपरेशन

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Salim Khan Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान की हालत नाजुक बताई जा रही है. अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण उनके दिमाग के दाहिने हिस्से में ब्लीडिंग होने लगी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है. आज उनका एक ऑपरेशन होना है जो मेडिकल टीम की निगरानी में की जाएगी. परिवार अस्पताल में मौजूद है और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

वेंटिलेटर पर सलीम खान, हालत नाजुक, आज होगा ऑपरेशनZoom

सलीम खान के की सेहत के लिए फैंस दुआएं कर रहे हैं.

नई दिल्ली. सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 90 साल के सलीम खान को मंगलवार सुबह अस्पताल में लाया गया, जांच के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. लेकिन थोड़ी देर डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया. बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था, जिसके चलते दिमाग के दाहिने हिस्से में इंटरनल ब्लीडिंग हुई. इसी कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और बुधवार सुबह सर्जरी की योजना है.

न्यूज 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लड प्रेशर स्पाइक हुआ, जिससे ब्रेन के दाहिने हिस्से में ब्लड वेसल्स फट गए और इंटरनल ब्लीडिंग होने लगी. डॉक्टर्स की निगरानी में 90 साल के सलीम खान को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और बुधवार यानी आज सुबह उनकी सर्जरी की जाएगी.

क्लोज ऑब्जर्वेशन में सलीम साहब

मंगलवार शाम को अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया और खुलासा किया कि सलीम खान की हालत स्थिर है, लेकिन वह कड़ी निगरानी में हैं. डॉ. जलील पारकर ने बताया इस टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं. अस्पताल के डॉ. डॉ. जलील पारकर ने पुष्टि की कि सलीम खान को क्लोज ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.

परिवार और फिल्म जगत की हस्तियां पहुंचीं अस्पताल

इस मुश्किल घड़ी में परिवार उनके साथ मौजूद है. सुपरस्टार सलमान खान को मंगलवार को अस्पताल पहुंचते देखा गया. उनके अलावा सलीम खान की पत्नी सलमा खान और हेलन भी अस्पताल में नजर आईं. बेटे अरबाज खान, बेटियां अलवीरा खान और अर्पिता खान, दामाद आयुष शर्मा तथा पोते निरवान और अरहान भी उनके साथ थे. संजय दत्त जैसे करीबी दोस्त भी अस्पताल पहुंचे.

चिंता में फैंस मांग रहे दुआएं

फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में चिंता है. सोशल मीडिया पर लोग सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं. सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली पटकथा लेखकों में से एक हैं. उन्होंने जावेद अख्तर के साथ सलीम-जावेद जोड़ी बनाई, जिसने 1970 के दशक में बॉलीवुड को नया रूप दिया. उनकी प्रमुख फिल्में शोले (जिसे भारतीय सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म माना जाता है), दीवार, जंजीर, डॉन आदि हैं. इन फिल्मों ने ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को जन्म दिया और पटकथा लेखकों की स्थिति को ऊंचा किया. आपको बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वे 90 साल के हैं. उनकी सेहत के लिए सभी की दुआएं हैं.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी