मनोरंजन » ICU में भर्ती सलीम खान से आधी रात में मिलने पहुंचे संजय दत्त, सलमान का परिवार भी है मौजूद, जानें कैसी है तबीयत

ICU में भर्ती सलीम खान से आधी रात में मिलने पहुंचे संजय दत्त, सलमान का परिवार भी है मौजूद, जानें कैसी है तबीयत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Salim Khan Health Updates: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत कल 17 फरवरी से काफी सीरियस है. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के ICU वार्ड में भर्ती किया गया. सलमान खान का परिवार और सलमान के फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. संजय दत्त को सलमान के पिता सलीम खान से आधी रात को मिलने हॉस्पिटल पहुंचे.

ख़बरें फटाफट

ICU में भर्ती सलीम खान से आधी रात में मिलने पहुंचे संजय दत्तZoom

सीरियस बताई जा रही हालत

नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों काफी सीरियस हैं. कल उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक 90 साल के सलीम फिलहाल, ICU में हैं. संजय दत्त तो उनसे मिलने आधी रात में अस्पताल पहुंचे थे.

आधी रात में अस्पताल पहुंचे संजय दत्त

सलीम खान के अस्पताल की खबर सामने आते हैं, सबसे पहले सलमान खान पिता के पास पहुंचे. इसके बाद आयुष भी अस्पताल जाते नजर आए थे. कल से अस्पताल के बाहर से फोटो वीडियो सामने आ रहे हैं. संजय दत्त जो सलमान खान से काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. वह तो आधी रात में सलीम खान से मिलने पहुंचे. संजय इस दौरान ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड शर्ट और जींस में नजर आए. आधे घंटे बाद जब वह बाहर आए तो भी उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की.

सलीम खान के साथ खड़ा है पूरा परिवार

सलमान खान तो तब से ही पिता के साथ अस्पताल में हैं. इस दुख की घड़ी में उनका पूरा परिवार वहां मौजूद हैं. सलमान के अलावा वहां, सलमा खान, हेलेन, अर्पिता खान, आयुष शर्मा, अलवीरा खान, अरबाज खान, शूरा खान, अरहान खान, निर्वाण खान, अयान अग्निहोत्री और यूलिया वंतूर भी मौजूद है. जिस तरह पूरा परिवार वहां इकट्ठा हुआ है, इससे जाहिर होता है कि सभी सलीम खान को लेकर काफी परेशान हैं.

बता दें कि सलीम खान को अब तक हॉस्पिटल के ICU वार्ड में क्यों रखा गया है, फिलहाल, इस बारे में न परिवार की तरफ से और न ही अस्पताल की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे असरदार लेखकों में से एक हैं. जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर रही है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी