मनोरंजन » ‘मेरे कलेजे का टुकड़ा है’, तिहाड़ जेल से निकलते ही इमोशनल हुए राजपाल यादव, 1.5 करोड़ जमा करने के बाद मिली जमानत

‘मेरे कलेजे का टुकड़ा है’, तिहाड़ जेल से निकलते ही इमोशनल हुए राजपाल यादव, 1.5 करोड़ जमा करने के बाद मिली जमानत

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

चेक बाउंस मामले में 10 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद पॉपुलर एक्टर राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से 18 मार्च तक अंतरिम जमानत मिल गई है. उन्होंने जेल से बाहर आते ही अपने दिल के जज्बात बयां किए और लोगों के सपोर्ट और फैंस का आभार जताया. राजपाल को यह राहत 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद मिली है. इस मुश्किल वक्त में सलमान खान, अजय देवगन और सोनू सूद जैसे बड़े सितारों ने उनका सपोर्ट किया. यह विवाद 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ के बकाया कर्ज से जुड़ा है.

ख़बरें फटाफट

'मेरे कलेजे का टुकड़ा है', तिहाड़ जेल से निकलते ही इमोशनल हुए राजपाल यादवZoom

राजपाल यादव की मुश्किलें कम हुईं.

नई दिल्ली: मशहूर एक्टर राजपाल यादव के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया. चेक बाउंस के पुराने मामले में करीब 10 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलते ही वे बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर निकलते ही राजपाल यादव के चेहरे पर वही पुरानी सादगी दिखी और उन्होंने सबसे पहले न्यायपालिका का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने भावुक होते हुए मीडिया से अपने पिछले 30 सालों की जर्नी पर बात की. राजपाल ने साफ किया कि उन्होंने आज तक कोर्ट की हर पेशी पर हाजिरी दी है और वे कानून का पूरा सम्मान करते हैं.

राजपाल यादव ने कहा, ‘जनरल बात करना चाहूंगा. मुझे 30 साल हो जाएंगे बॉलीवुड में. पूरे देश का, दुनिया का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा, इसलिए मैं 200-250 फिल्में कर पाया. यह किस्सा 2012-13 में शुरू हुआ था. 2026 तक मैं 250 फिल्में कर चुका हूं. भारतीय सिनेमा का बच्चा, बूढ़ा, नौजवान मेरे कलेजे का टुकड़ा है. मेरे साथ था, मेरे साथ है. पिछले 10 सालों में माननीय हाईकोर्ट ने जहां-जहां आदेश दिए, मैं हाजिर हूं. आगे भी जहां आदेश मिलेगा, मैं हाजिर रहूंगा. बचपन से लेकर 55 तक, मुझे लगता है कि 150 करोड़ लोग हैं, उनके साथ हमारा एंटरटेनमेंट, खून का रिश्ता है.’

1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद जमानत
राजपाल यादव ने सोशल मीडिया पर मिल रहे जबरदस्त सपोर्ट के लिए फैंस का आभार जताया. खबरों की मानें, तो राजपाल यादव को यह राहत तब मिली, जब उन्होंने बकाया राशि में से 1.5 करोड़ रुपये जमा करा दिए. एक्टर ने संकेत दिया है कि वे जल्द ही एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां वे इस पूरे विवाद और जेल के अनुभवों पर खुलकर बात करेंगे. उनके वकील का भी यही कहना है कि राजपाल कभी भी अपनी जिम्मेदारियों से भागे नहीं हैं और वे कोर्ट के हर निर्देश का पालन करने के लिए तैयार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी