‘बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल’ 2001 की फिल्म ‘लज्जा’ का एनर्जेटिक डांस नंबर है, जिसे अलका याग्निक ने अपनी मधुर आवाज दी है. राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस सामाजिक ड्रामा फिल्म में महिलाओं की स्थिति और सम्मान पर गहरा मैसेज है. गाने में मधुरी दीक्षित और मनीषा कोइराला की खूबसूरत डांस परफॉर्मेंस ने इसे यादगार बनाया है. माधुरी दीक्षित ने जानकी का रोल निभाया, जबकि मनीषा कोइराला वैदेही के रूप में नजर आईं. रेखा और महिमा चौधरी भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में थीं. गाने के बोल समीर ने लिखे, संगीत अनु मलिक का है. यह गाना फिल्म के हल्के-फुल्के पलों में आता है, जहां महिलाएं अपनी खूबसूरती और अदा से अशिकों को दीवाना बनाती हैं. फिल्म में महिलाओं की लज्जा और संघर्ष दिखाया गया है, लेकिन यह आइटम सॉन्ग खुशी और एनर्जी से भरा है. 2001 में रिलीज हुई लज्जा ने भारत में औसत बिजनेस किया, लेकिन ओवरसीज हिट रही. यह गाना यूट्यूब पर लाखों व्यूज के साथ पॉपुलर है और अलका याग्निक की क्लासिक हिट्स में शुमार है.





