Last Updated:
अक्सर फिल्मों में एक्टर अपने रोल के लिए जी-जान लगा देते हैं. कई एक्टर तो अपना गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी करते हैं. खासतौर पर जब बात किसी बायोपिक की हो तो एक्टर पर बहुत प्रेशर होता है कि वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करे. लेकिन कई बार अपना सारा एफर्ट लगाने के बाद भी वो फिल्में दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं हो पाती. ऐसी ही एक फिल्म साल 2016 में आई थी.

लोग आज भी नहीं भूल पाए वो रोल
नई दिल्ली. यूं तो फिल्मों में अपने रोल को लेकर एक्टर्स पर काफी दबाव होता है कि वह अपने काम से लोगों का दिल जीत सके. लेकिन कुछ एक्टर ऐसे हैं जो अपने किरदारों के लिए किए गए एक्सपेरिमेंट से लोगों को हैरान ही कर देते हैं. ऐसे ही एक्टर हैं, रणदीप हुड्डा. इंडस्ट्री में वह भले ही हिट और ब्लॉकबस्टर की झड़ी न लगाते हों, लेकिन अपने एक्टिंग से वह लोगों को अपना मुरीद बना लेते हैं.
बायोपिक में रोल में फूंक दी थी जान
साल 2016 में आई फिल्म फिल्म ‘सरबजीत एक ऐसी सच्ची कहानी पर बनी है, जिसने लोगों को अंदर तक हिला दिया था. ये फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जिंदगी पर आधारित है. साल 1990 में उन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर बम धमाकों में शामिल होने का आरोप लगाए गए थे. लेकिन उनके परिवार और भारत का कहना था कि वो गलती से सीमा पार चले गए थे. फिल्म में रणदीप ने ऐसा रोल निभाया था कि उन्हें देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए थे.
सरबजीत’ की एक झलक
असल जिंदगी में हावी हुआ था रोल
ओमंग कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म सरबजीत में रणदीप ने अपना इतना वजन घटा लिया था कि लोग उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे थे. फिल्म में रणदीप ने सरबजीत ने किरदार में जान फूंक दी थी. अपने लुक पर भी उन्होंने बहुत मेहनत की. उनकी एक्टिंग को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना गया. फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब एक्टर से सवाल किया गया कि इस रोल को निभाने के बाद रियल लाइफ में कुछ बदलाव महसूस कर रहे हैं. जवाब में उन्होंने कहा था कि इसके बाद कई दिनों तक मैं इससे बाहर ही नहीं आ पाया था. अकेले रहने तक मुझे डर लगने लगा था. मैं कई बार तो भूल ही जाता था कि मैं रणदीप हूं मैं किरदार में इतना खो गया कि बाहर आने में मुझे बहुत वक्त लगा.
बता दें कि फिल्म में रणदीप हुड्डा के रोल की खूब तारीफ हुई थी. इस रोल में वह काफी फिट भी बैटे. बावजूद इसके ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. लोगों ने इस फिल्म को फील जरूर किया, एक्टर के काम की तारीफ की. लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 17, 2026, 12:58 IST





