मनोरंजन » ‘आज भी लड़कों को वर्जिन लड़की चाहिए’, नीना गुप्ता ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- ‘हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है’

‘आज भी लड़कों को वर्जिन लड़की चाहिए’, नीना गुप्ता ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- ‘हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

नीना गुप्ता इडंस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने काम से साबित किया है कि टैलेंट की कोई उम्र नहीं होती. आज वह इंडस्ट्री में अपने काम के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में दिए अपने बयान से उन्होंने समाज की सोच पर सवाल खड़ा कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

'आज भी लड़कों को वर्जिन लड़की चाहिए', नीना गुप्ता ने दिया बड़ा बयानZoom

नीना गुप्ता का सामने आया बयान

नई दिल्ली. नीना गुप्ता इंडस्ट्री में अपनी राय खुलकर बयां करती हैं. उन्हें जो कहना होता है, वह कह देती हैं. अपने कई इंटरव्यू में वह बड़ी बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय जाहिर करती नजर आती हैं. अब एक्ट्रेस फिर से अपने बयान के बाद सुर्खियों में छा गई हैं. उन्होंने कहा है कि भारत के पुरुष दुल्हन में वर्जिनिटी ढूंढते हैं और कई परिवारों में बहुएं सिर पर पल्ला रखकर ससुर के पैर छूती नजर आती हैं.

नीना गुप्ता इन दिनों ‘वध 2’ में नजर आ रही हैं. इस फिल्म को लेकर भी काफी समय से चर्चा में हैं. फिल्म में उनके काम की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया कि वह फिर से चर्चा में आ गई हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि वक्त भले ही आज आगे बढ़ गया हो, लेकिन शादी और बहुओं को लेकर कई घरों की मानसिकता आज भी वही है.

एक्ट्रेस ने पुरुष मानसिकता पर कही बड़ी बात

हिंदी सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि ओटीटी पर भी धाक जमाए हुए हैं. इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘वध 2′ में नजर आ रही हैं. हाल ही में नीना ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा कि लड़कों को शादी के लिए वर्जिन लड़की चाहिए. पुरुष शादी करते वक्त यही तो देखते हैं. उन्हें हर हाल में ऐसी लड़की चाहिए जो, परिवार में ऐडजस्ट हो जाए. एक्ट्रेस ने कहा कि ये शुरू से चलता आ रहा है. आज भी कुछ नहीं बदला है. एक्ट्रेस ने उनसे पूछा कि आप इंडिया की बात कर रहे हैं ना.’

सिर ढककर छूते हैं ससुर के पैर

बॉलीवुड एक्ट्रेस से शुभांकर ने कहा कि अब तो काफी कुछ बदल गया है. इस पर नीना ने कहा कि कहां-कहां क्या बदला है. कौन बोलता है कि ये सब कुछ अब ओपन हुआ? आप किस भारत की बात कर रहे हैं. हमारे यहां तो आज भी बहुत कुछ नहीं बदला है. आज भी बहूएं सिर पर पल्ला डाल के सुबह ससुर के पैर छूने जाती हैं.

बता दें कि नीना ने अपनी बात रखते हुआ की मैं ये सब ऐसे ही नहीं बोल रही हूं कि मैं इंटरव्यू दे रही हूं. मेरे पिता की तरफ से कोई रिलेटिव थीं, उस लड़की की शादी की मुंबई के लड़के से हुई थी. लेकिन लड़की ने जब ससुराल में रहने से मना किया तो मेरे पिता ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया. फिर पता चला कि लड़की साईं बाबा को पूजती थी और ससुराल वाले चाहते थे कि वह उनके गुरु को पूजे जिसको वह मानते हैं. इतना ही नहीं मेरी भांजी की सास तो आज भी पलंग के साथ टेबल पर फैमिली की फोटो नहीं लगाने देती. अभी हमें बहुत कुछ बदलना है.

About the Author

authorimg

Munish Kumar

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी