Last Updated:
आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ और यश की ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को रिलीज होंगी. दोनों फिल्मों के क्लैश से जहां दर्शक काफी उत्साहित हैं, वहीं यश की दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ के साथ क्लैश की वजह से यश नाराज हैं. उनका कहना है कि मेकर्स ने उन्हें धुरंधर 2 की रिलीज डेट के बारे में इत्तिला नहीं किया था.

यश और आदित्य धर
नई दिल्ली. पिछले साल रिलीज हुई आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने बॉक्स-ऑफिस पर तूफानी कमाई की. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन स्टारर फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म ने छप्परफाड़ कमाई कर आदित्य धर को मालामाल कर दिया. अब मेकर्स ‘धुरंधर 2’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. मार्च के महीने में रिलीज होने वाली फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. मार्च में बॉक्स-ऑफिस पर घमासान मचने वाला है. दर्शकों को दो बड़ी फिल्मों के बीच महाक्लैश दिखने वाला है. यश की टॉक्सिक और आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स-ऑफिस पर टकराने वाली हैं.
‘टॉक्सिक’ के जरिए यश चार साल बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. एक्टर को आखिरी बार ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में देखा गया था. चार साल के लंबे इंतजार के बाद अब वो कमबैक करने के लिए तैयार हैं. यश की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ से क्लैश की वजह से यश नाराज हैं.
आदित्य धर से नाराज हैं यश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट के बारे में यश और टॉक्सिक के मेकर्स से बात नहीं की थी. यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है. 19 मार्च को धुआं उड़ा चुकी फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने को तैयार है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश इस क्लैश से खुश नहीं हैं.
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नहीं है बातचीत का कल्चर
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यश फिल्म की रिलीज को लेकर खासा उत्साहित थे, लेकिन ‘धुरंधर 2’ की रिलीज ने उनकी धड़कनें बढ़ा दी हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्हें आदित्य धर की फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी नहीं थी और उनका मानना है कि अगर फिल्म की रिलीज डेट ‘टॉक्सिक’ के दिन ही रखी गई थी तो मेकर्स को कम से कम फोन तो करना चाहिए था. यश कहते हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बातचीत का कल्चर नहीं है, जो साउथ में आम बात है.
अब दो बड़ी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर टकराएंगी तो किसका फायदा और किसका नुकसान होगा ये तो दर्शक ही तय करेंगे, लेकिन मेकर्स की दिल की धड़कनें तेज हैं.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 17, 2026, 11:52 IST





