Last Updated:
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली है. फिल्म की रिलीज से पहले मृणाल ने आज अपनी करियर की शुरुआत को लेकर काफी कुछ बताया है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने करियर की शुरुआत में खुद लोगों से काम मांगा था.

संघर्ष के बाद बनाई पहचान
नई दिल्ली. बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा है. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं. हाल में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है वह खुद के लिए काम मांगने से भी नहीं शर्माती थीं.
मेकर्स से जाकर मांगती थीं काम
हमारी सहयोगी वेबसाइट न्यूज 18 इंग्लिश को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने काम पाने के लिए संजय लीला भंसाली से लेकर आदित्य धर तक हर किसी से बेझिझक काम मांगा. बिना किसी की मदद के उन्हें खुद के दम पर एक्टिंग की दुनिया में खुद को साबित किया है. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’को लेकर भी चर्चा की ,जिसे संजय लीला भंसाली प्रोड्यूस कर रहे हैं.
यूं मिली फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’
मृणाल ठाकुर ने अपने करियर की शुरुआत तकरीबन 15 साल पहले की थी. अब आज वह एक्टिंग की दुनिया का जाना पहचाना नाम हैं. एक आउटसाइडर होने की वजह से उन्होंने अपना रास्ता खुद बनाया है. उन्होंने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि वह शुरुआत में डायरेक्टर के पास जाकर उनसे अपनी मौजूदगी का अहसास करती थी कि वह इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. वह लोगों से कहती थीं कि कोई काम हो तो मुझे कास्ट कर लेना. उन्होंने बताया कि श्रीदेवी की मॉम देखने के बाद वह डायरेक्टर रवि उदयावर के पास भी गई थीं कि और उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी. ‘दो दीवाने सहर में’ भी उन्हें इसी तरह मिली है.
बता दें कि उन्होंने धुरंधर देखने के बाद आदित्य धर से भी काम मांगा है. उन्होंने संजय लीला भंसाली से भी खुद बात की कि सर हम अगली फिल्म कब कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज वह काम मांगने से बिल्कुल नहीं शर्माती, लेकिन पहले उन्हें नहीं पता था कि काम किस तरह से मांगा जाता है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 17, 2026, 11:15 IST





