Last Updated:
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद सुलझने का नाम ही नहीं ले रहा है. रणवीर ने फरहान की फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी थी जिसके बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट ने उनसे 40 करोड़ रुपए का मुआवजा मांगा. रणवीर सिंह ये मुआवजा चुकाने को तैयार नहीं है और दोनों ही इस मामले में पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे हैं. अब आमिर खान इस मामले में बीच बचाव करने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

रणवीर सिंह और फरहान अख्तर में विवाद चल रहा है.
नई दिल्ली. फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच का विवाद सुलझने को तैयार नहीं है. रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 छोड़ दी जिसके बाद फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक्टर से 40 करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग की. ‘धुंरधर’ एक्टर ये मुआवजा चुकाने को तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा होता रहता है. फिल्में बनती और बंद होती रहती हैं. अब लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश में हैं.
गुरुवार की रात को आमिर खान के घर पर बॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर की मीटिंग थी. अब जैसे ही कई फिल्ममेकर्स को आमिर खान के घर पर पहुंचते देखा गया तो इसके पीछे की वजह पर चर्चाएं तेज हो गईं. कई लोग कयास लगाने लगे कि क्या बॉलीवुड में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाला है. इस मीटिंग में शामिल होने वालों में करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला, एकता कपूर, फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी, जोया अख्तर और पुनित गोयनका जैसे दिग्गज शामिल थे. हालांकि, इन सभी की ओर से मीटिंग के असली एजेंडे पर अब तक चुप्पी बनी हुई है.
आमिर खान कराएंगे सुलह?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि ये मीटिंग दोनों सितारों के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए थी. एक्सेल एंटरटेनमेंट का एक बड़े सितारे के साथ विवाद चल रहा है और ये सितारा और कोई नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं. पोर्टल के मुताबिक आमिर खान के घर पर होने वाली मीटिंग रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच का विवाद सुलझाने के लिए था.
पोर्टल के सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच चल रहे विवादों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों के बीच कुछ मुद्दे हैं जो अब तक हल नहीं हुए हैं और इस पर सबकी नजर.
रणवीर सिंह को चुकाने होंगे 40 करोड़ रुपए
फरहान अख्तर ने अपनी फ्रेंचाइजी ‘डॉन’ की तीसरी फिल्म ‘डॉन 3’ का ऐलान साल 2023 में किया था. 3 साल तक फिल्म का अपडेट न मिलने पर माना जा रहा था कि शायद ये ठंडे बस्ते में चली गई. हालांकि जब डॉन 3 को लेकर चर्चाएं तेज हुई तों खबर आई कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म छोड़ दी. अब फरहान की एक्सेल एंटरटेनमेंट रणवीर की वजह से हुए नुकसान के चलते उनसे 40 करोड़ रुपए का मुआवजा चाहती है.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 17, 2026, 10:23 IST





