मनोरंजन » ‘मुझ पर कोई नहीं लगाएगा 100 करोड़ का दांव’, मोना सिंह का बड़ा बयान, कहा- फिल्म बनाना भी तो एक धंधा ही है

‘मुझ पर कोई नहीं लगाएगा 100 करोड़ का दांव’, मोना सिंह का बड़ा बयान, कहा- फिल्म बनाना भी तो एक धंधा ही है

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

एक्ट्रेस मोना सिंह ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के बिजनेस मॉडल पर बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी है. एक्ट्रेस ने कहा कि फिल्ममेकिंग आखिरकार एक धंधा है, जहां प्रोड्यूसर्स बड़े स्टार्स को एक इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह देखते हैं ताकि उनका पैसा सुरक्षित रहे. मोना ने साफ तौर पर स्वीकार किया कि फिलहाल उन्हें नहीं लगता कि कोई प्रोड्यूसर सिर्फ उनके नाम पर 100 करोड़ रुपये की फिल्म दांव पर लगाएगा. उनके मुताबिक, स्टार्स बॉक्स ऑफिस की गारंटी देते हैं, जबकि कैरेक्टर एक्टर्स अक्सर सिर्फ कहानी को आगे बढ़ाने का जरिया बनकर रह जाते हैं.

ख़बरें फटाफट

'मुझ पर कोई नहीं लगाएगा 100 करोड़ का दांव', मोना सिंह का बड़ा बयानZoom

मोना सिंह ने फिल्ममेकिंग के बिजनेस मॉडल के बारे में खुलकर की बात.

नई दिल्ली. मोना सिंह आज के दौर में बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस बनकर उभरी हैं. पिछला साल उनके लिए शानदार रहा, जहां ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनके किरदार ने खूब सुर्खियां बटोरीं. वहीं इस साल की शुरुआत में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में उनके विलेन वाले अंदाज को लोगों ने खूब सराहा और फिर वह ‘बॉर्डर 2’ का भी हिस्सा रहीं. फिलहाल मोना अपनी सीरीज ‘कोहरा 2’ की सक्सेस का लुत्फ उठा रही हैं, जिसमें वह पुलिस अफसर का रोल निभाकर चर्चा में आ गई हैं. इस बीच मोना सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि कभी कोई उन्हें लेकर 100 करोड़ की फिल्म बनाएगा.

शूट से पहले खुद ठीक करनी पड़ती हैं लाइनें

उन्होंने आगे कहा, ‘अक्सर होता यह है कि राइटिंग इतनी औसत होती है कि हमें सेट पर शॉट से ठीक पहले खुद अपनी लाइनें लिखनी पड़ती हैं. मैंने ऐसा कई बार किया है, क्योंकि मुझे लगता था कि वो डायलॉग मेरे किरदार पर फिट नहीं बैठ रहे. मैंने डायरेक्टर्स से बहस तक की है कि यह कैरेक्टर ऐसा क्यों बोल रहा है? और अच्छी बात ये है कि उन्होंने मेरी बात मानी और सीन दोबारा लिखे गए। यह आज भी होता है.’

कई प्रोजेक्ट्स को मना कर चुकी हैं मोना सिंह

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद मोना सिंह अब उस मुकाम पर हैं, जहां वह अपनी पसंद के प्रोजेक्ट्स चुन सकती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं आज जहां भी हूं, अपने फैसलों की वजह से हूं. मैंने हमेशा खुद को वक्त के साथ अपडेट रखा और अपनी मान्यताओं से समझौता नहीं किया. कई बार बड़े प्रोजेक्ट्स को ना कहना मुश्किल होता है, पर मैंने किया है. मुझे अपनी लाइफ में इस बात की पूरी क्लैरिटी है कि मुझे क्या नहीं करना है.’

क्या मोना सिंह को लेकर बनेगी 100 करोड़ की फिल्म?

जब पूछा गया कि क्या वाकई उनके लिए इंडस्ट्री का नज़रिया बदला है, तो मोना सिंह ने हकीकत बयां करते हुए कहा, ‘देखिए, प्रोड्यूसर्स के लिए बड़े स्टार्स एक इंश्योरेंस पॉलिसी की तरह होते हैं ताकि उनका पैसा सुरक्षित रहे. पोस्टर पर किसी बड़े स्टार का चेहरा होने का मतलब है बॉक्स ऑफिस पर कमाई की गारंटी. आखिर फिल्म बनाना भी तो एक बिजनेस ही है, जहां आप पैसा लगाते हैं और उम्मीद करते हैं कि उससे कहीं ज्यादा वापस मिले. वहीं हम जैसे किरदार निभाने वाले एक्टर्स सिर्फ उस कहानी को आगे बढ़ाने का एक जरिया बनकर रह जाते हैं. सच तो यही है. अगर आज कोई मुझसे पूछे कि क्या मेरे नाम पर कोई 100 करोड़ की फिल्म दांव पर लगाएगा, तो मुझे नहीं लगता कि ऐसा होने वाला है.’

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी