मनोरंजन » रोहित शेट्टी फायरिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा, बाबा सिद्दीकी के कातिल प्रवीण लोनकर ने जेल से रची साजिश!

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा, बाबा सिद्दीकी के कातिल प्रवीण लोनकर ने जेल से रची साजिश!

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Rohit Shetty Firing Case Update: रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में जांच ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया है. क्राइम ब्रांच के मुताबिक, साजिश के तार जेल में बंद प्रवीण लोनकर से जुड़े हैं, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी है. क्राइम ब्रांच को शक है कि उसने जेल से ही हमले के लिए नेटवर्क, हथियार और फंडिंग का इंतजाम कराया. कई राज्यों से गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि पुलिस अब पूरे गैंग कनेक्शन की परतें खोलने में जुटी है.

ख़बरें फटाफट

रोहित शेट्टी फायरिंग केस में चौंकाने वाला खुलासा, जेल से रची गई पूरी साजिशZoom

रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ कि यह हमला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर की साजिश थी. घटना 1 फरवरी 2026 की रात हुई, जब अज्ञात हमलावरों ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर 4-5 राउंड फायरिंग की. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे शुभम लोनकर ने सोशल मीडिया पर हमले की जिम्मेदारी ली और निर्देशक को धमकी भी दी.

पुलिस जांच में पता चला कि प्रवीण लोनकर, जो बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है. इसके बावजूद उसने जेल से ही इस साजिश को अंजाम दिया. उसने हथियार, मोटरसाइकिल और आर्थिक मदद मुहैया कराई.

क्राइम ब्रांच को है ये शक

क्राइम ब्रांच को शक है कि प्रवीण लोनकर ने जेल में रहते हुए ही इस पूरे अपराध का नेटवर्क तैयार किया, जिसमें मुख्य शूटर को निर्देश दिए गए. हमले से पहले कई दिनों तक रेकी की गई, स्कूटी पुणे से 30 हजार रुपये में खरीदी गई और मुंबई लाई गई.मुख्य आरोपी शुभम लोनकर ने पैसे और हथियार सप्लाई किए, जबकि प्रवीण ने तीन हथियार उपलब्ध कराए. आरोपियों ने सिग्नल या टेलीग्राम जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स से संवाद किया और बाद में डिलीट कर दिए.

12 आरोपी अब तक गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश से मुख्य शूटर समेत अब तक 11-12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य शूटर दीपक शर्मा को हरियाणा से पकड़ा गया, जिसे 50 हजार रुपये मिले थे.

जेल में बंद प्रवीण ने यह सब कैसे मैनेज किया?

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल में बंद रहते हुए प्रवीण ने यह सब कैसे मैनेज किया. वह किन लोगों के संपर्क में था और संदेशों के आदान-प्रदान के लिए किन माध्यमों का इस्तेमाल किया गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 12 टीमें काम कर रही हैं. प्रवीण लोनकर की कस्टडी मिलने पर साजिश के बाकी लिंक, जेल से संदेश कैसे पहुंचे और गैंग की अन्य योजनाओं का पर्दाफाश होगा.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी