Last Updated:

नई दिल्ली: चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाया. कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अगर वे आज दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा कर देते हैं, तो उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा.
सुनवाई के दौरान अदालत ने सख्त लहजे में कहा, ‘अगर आप DD आज दोपहर 3 बजे तक जमा कर देते हैं, तो हम आपको रिहा कर देंगे. लेकिन अगर आप ऐसा नहीं कर पाए, तो हम इस मामले पर कल सुबह सुनवाई करेंगे.’
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…
New Delhi,Delhi
February 16, 2026, 14:09 IST





