Last Updated:
सारा अर्जुन, तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय ने तमिलनाडु के ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि का जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सभी को भक्ति और खुशी में झूमते हुए देखा जा सकता है. ईशा फाउंडेशन ने एक्ट्रेसेज के डांस वाला वीडियो शेयर किया है. वहीं, तमन्ना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं.

तमन्ना भाटिया के साथ सारा अर्जुन. फोटो साभारः इंस्टाग्राम @
मुंबई. ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया. उनके साथ मौनी रॉय, तमन्ना भाटिया और श्रीनिधि शेट्टी भी दिखाई दीं. चारों एक्ट्रेस शिवभक्ति में डूबीं नजर आईं. चारों ने डांस और खूब मस्ती की. ईशा फाउंडेशन ने इनका एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक वायरल वीडियो में तमन्ना भक्ति गीत पर झूमती नजर आ रही हैं और पूरी तरह से भक्ति भाव में डूबी हुई दिख रही हैं. वीडियो में ‘धुरंधर’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन भी दिल खोलकर डांस करती नजर आ रही हैं.
सारा अर्जुन महाशिवरात्रि के मौके पर भक्ति में लीन होकर अपनी सारी परेशानियां भूल गईं. एक अन्य वायरल क्लिप में सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी अपने जबरदस्त डांस मूव्स से जश्न के माहौल को और रंगीन बना रही हैं. ईशा फाउंडेशन ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ये एक्ट्रेसेज अपनी खुशी जाहिर कर रही हैं और सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दे रही हैं.
View this post on Instagram





