Last Updated:
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ की अपार सफलता के बाद अब रणवीर सिंह अपने करियर की सबसे महंगी और बड़े बजट वाली फिल्म पर दांव खेलने जा रहे हैं. इस फिल्म से वह बतौर प्रोड्यूसर भी डेब्यू कर रहे हैं. उस मच अवेटेड फिल्म का नाम है ‘प्रलय’. रणवीर की ये फिल्म एक जॉम्बी एपोकैलिप्स पर बेस्ड होगी.

‘डॉन 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं रणवीर सिंह
नई दिल्ली. रणवीर सिंह आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब फैंस को फिर से एक बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं. धुरंधर की अपार सफलता के बाद रणवीर सिंह अब अपने करियर की अब तक की सबसे महंगी फिल्म पर फोकस करने वाले हैं. उनकी वो मच अवेटेड फिल्म है, ‘प्रलय’. खबरों की मानें तो रणवीर की इस फिल्म की कहानी भी तबाही मचाने वाली है,फिल्म में बड़े स्तर पर एक्शन देखने को मिलेगा.
रणवीर सिंह खेलेंगे बड़ा दांव
रणवीर सिंह के फैंस के लिए ये खबर किसी गुड न्यूज से कम नहीं है. खबर है कि जल्द ही वह अपने करियर की सबसे महंगी फिल्म के लिए काम शुरू करने वाले हैं. फिल्म का नाम है प्रलय. हाई-कॉन्सेप्ट जॉम्बी एपोकैलिप्स ड्रामा पर बेस्ड इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा मलयालम एक्ट्रेस कल्याणी प्रियादर्शन भी नजर आने वाली है. समीर नैयर और हंसल मेहता मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं, वहीं फिल्म को डायरेक्ट जय मेहता करने वाले हैं. ये जय की बतौर सोलो डायरेक्टर पहली फिल्म होगी. इससे पहले वे वेब सीरीज Scam 1992 और फिल्म Lootere से जुड़े रहे हैं.
बतौर प्रोड्यूसर आजमाएंगे हुनर
रणवीर सिंह की ‘प्रलय’ की एक बड़ी और खास बात ये भी है कि पहली बार किसी फिल्म में वह बतौर प्रोड्यूसर भी काम कर रहे हैं. फिल्म को वह अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मां कसम फिल्म्स’ के तहत बनाने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो 300 करोड़ रुपये से ज्यादा भी इस फिल्म का बजट हो सकता है.फिल्म में स्पेशल वीएफएक्स, सेट डिजाइन और स्पेशल इफेक्ट्स पर भी मोटा पैसा लगने वाला है.
बता दें कि फिलहाल आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से जिस तरह रणवीर सिंह ने फैंस का दिल जीता है और उनका करियर ग्राफ ऊपर जाता नजर ई रहा है.उसी तरह ये फिल्म भी उनके करियर को नई दिशा दे सकती है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
New Delhi,New Delhi,Delhi
February 16, 2026, 11:25 IST





