विदेश » 30000 फीट की ऊंचाई पर फटा बोइंग विमान का इंजन, मौत को सामने देख चीखने लगे 80 यात्री; खौफनाक वीडियो

30000 फीट की ऊंचाई पर फटा बोइंग विमान का इंजन, मौत को सामने देख चीखने लगे 80 यात्री; खौफनाक वीडियो

Facebook
Twitter
WhatsApp

नाइजीरिया के आसमान में 11 फरवरी को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया. एरिक एयर (Arik Air) के एक बोइंग 737-700 विमान का इंजन उड़ान के दौरान हवा में ही धमाके के साथ फट गया. फ्लाइट W3-740 ने लागोस से पोर्ट हारकोर्ट के लिए उड़ान भरी थी, जिसमें 80 यात्री सवार थे. जब विमान पोर्ट हारकोर्ट एयरपोर्ट पर उतरने की तैयारी कर रहा था, तभी अचानक एक तेज धमाका हुआ और पूरा विमान हिंसक रूप से कांपने लगा. विमान की खिड़की के पास बैठे यात्रियों ने देखा कि बाएं इंजन के पंखे के ब्लेड टूटकर इंजन के बाहरी हिस्से (Cowling) को चीरते हुए बाहर निकल रहे हैं. मलबे के टुकड़े विमान की बॉडी और पूंछ से टकरा रहे थे. केबिन के अंदर चीख-पुकार मच गई और यात्री डर के मारे कांपने लगे. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, ‘खिड़की के बाहर का मंजर देख मैं जम गई थी, चारों तरफ सिर्फ डर का माहौल था.’ संकट की इस घड़ी में पायलटों ने सूझबूझ दिखाई और इंजन फेल होने के बावजूद विमान को बेनिन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया. पायलटों की बहादुरी से विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी 80 यात्री बाल-बाल बच गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी