मनोरंजन » ‘हार मान लेंगे, तो पछतावा जरूर होगा’, अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, ब्रेकअप के बाद से हो रही ट्रोलिंग

‘हार मान लेंगे, तो पछतावा जरूर होगा’, अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, ब्रेकअप के बाद से हो रही ट्रोलिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अर्जुन कपूर ने लगातार ट्रोलिंग के बीच एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया है. अर्जुन ने अपने पोस्ट में पछतावे और आगे बढ़ने के बारे में बात की है. बीते साल उनका मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप हो गया. इसके बाद से उन्हें ट्रोल किया गया. उनके ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ बारे वाले मीम वायरल हुए.

'हार मान लेंगे, तो पछतावा जरूर होगा', अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्टZoom

अर्जुन कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट किया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Arjun kapoor)

मुंबई. अर्जुन कपूर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा है. लेकिन मलाइका अरोड़ा संग रिलेशनशिप में आने के बाद से उनकी खूब चर्चा हुई. हालांकि अब दोनों का ब्रेक हो चुका है. अर्जुन को अक्सर ट्रोल किया जाता है. पिछले एक साल में अर्जुन के मीम्स- खासकर ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशन के क्लिप्स- फिर से वायरल हो गए. इन वीडियो को रीमिक्स कर के खूब शेयर किया गया, जिससे उनका इंस्टाग्राम जीआईएफ और ट्रोलिंग कमेंट्स से भर गया. हालात इतने बिगड़ गए कि उन्हें कई पोस्ट्स पर कमेंट्स बंद करने पड़े.

बताया जा रहा है कि यह मीम 2025 के सबसे चर्चित ऑनलाइन रील ट्रेंड्स में से एक बन गया. अर्जुन कपूर ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और वायरल मीम्स के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा लेकिन सीधा मैसेज लिखा. अर्जुन ने लिखा, “अगर आप चलते रहेंगे, तो आपको पछतावा नहीं होगा. अगर आप हार मान लेंगे, तो पछतावा जरूर होगा.”

अर्जुन कपूर का इंस्टा पोस्ट.

अर्जुन कपूर ने का यह पोस्ट ऐसे समय में आई है, जब वह लगातार ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. इसके बाद उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देने वाला पोस्ट किया. इस पोस्ट के बैकग्राउंड में चांद और तारे दिख रहे हैं और आगे शिवलिंग बना है

इस क्रिप्टिक पोस्ट से पहले अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना शौरी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर एक भावुक पोस्ट लिखी थी. पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मां, आज आपको बहुत याद कर रहा हूं. हाल ही में जिंदगी मेरे लिए थोड़ी बेरहम रही है, लेकिन कोई बात नहीं… पहले भी झटके खाए हैं, फिर भी उठ खड़ा हुआ हूं… क्योंकि आपने मुझे सिखाया कि जिंदगी का सामना कैसे करना है, गरिमा और हिम्मत के साथ… हम दोनों साथ मिलकर इससे बाहर निकलेंगे. जल्दी ही आपसे मिलूंगा और एक दिन आपका बर्थडे साथ में मनाएंगे… आपका बेटा अर्जुन.”

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी