Last Updated:
Slap Day 2026: कभी एक थप्पड़ ने दोस्ती तोड़ दी, तो कभी एक थप्पड़ ने हिला दी शादी की नींव. बॉलीवुड की वो फिल्में जिनमें थप्पड़ सिर्फ गुस्से का इजहार नहीं रहा, बल्कि कहानी का टर्निंग पॉइंट बना है. आज यानी Slap Day 2026 के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें एक थप्पड़ ने पूरी कहानी को बदलकर रख दिया था.

नई दिल्ली. बॉलीवुड में अब तक ऐसी कई फिल्में बनाई जा चुकी है, जिनकी कहानी एक थप्पड़ के इर्द-गिर्द घूमती नजर आईं. फिल्मों में थप्पड़ वाले वो सीन यादगार बन गए. इन सीन पर मेकर्स ने पर्द पर रिश्तों, प्यार, अहंकार और आत्मसम्मान की परिभाषा को बड़ी ही खूबसूरती से पेश किया है.आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं.

इनमें पहली है तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’, फिल्म में दिखाया गया वो सिर्फ सीन नहीं, पूरी फिल्म की बुनियाद है. जब विक्रम पार्टी में अमृता यानी तापसी को थप्पड़ मार देता है, एक झटके में उनकी शादीशुदा जिंदगी बदल जाती है. फिल्म में घरेलू हिंसा के विषय को बड़ी ही खूबसूरती से दिखाया गया. फिल्म में एक खास मैसेज था कि एक थप्पड़ भी शादी में आत्मसम्मान की नींव को हिला सकता है.(Image: IMDb)

दूसरी है ‘दिल चाहता है’. फिल्म में एक ऐसा सीन है, जिसमें 1 पल में लाखों दिल तोड़ दिए. सिड, आकाश को थप्पड़ मारता है जब वह सिड की एक बड़ी उम्र की महिला के लिए उसकी फीलिंग्स का मजाक उड़ाता है. इस एक थप्पड़ ने दोस्ती का रूप ही बदल दिया था. सालों की दोस्त एक झटके में टूट टजाती है. (Image: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने राज और सिमरन के किरदारों से लाखों दिलों को जीता और फिल्म के डायलॉग्स आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं. जैसे ‘जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी’ या ‘पलट’. फिल्म ने पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और परंपराओं के बीच संतुलन को इतनी खूबसूरती से दिखाया कि यह आज भी प्रासंगिक लगती है.

शाहिद कपूर की कबीर सिंह में भी थप्पड़ वाले सीन में खूब तालियां बजी थी. कबीर ने जब प्रीति को थप्पड़ मारा तो ‘टॉक्सिक मस्क्युलिनिटी’ पर राष्ट्रीय बहस छिड़ गई थी. कुछ लोगों ने इसे ‘इंटेंस लव’ कहा, तो आलोचकों ने इसे हिंसा को ग्लोरिफाई करने वाला बताया. इस सीन ने फिल्मों में रोमांटिक रिश्तों को पेश करने पर बड़ा सवाल खड़ा किया था.(Image: IMDb)

फिल्म कभी खुशी कभी गम में जब यशवर्धन रायचंद का राहुल को थप्पड़ पड़ा. तो लोग खूब भावुक हुए थे. यह पिता-पुत्र के रिश्ते में दरार का संकेत था. इस एक थप्पड़ ने ‘परफेक्ट’ रायचंद परिवार को तोड़कर रख दिया था. (Image: IMDb)

फिल्म जिदंगी मिलेगी ना दोबार में जब अर्जुन, चलती गाड़ी से इमरान का महंगा फोन फेंक देता है, तो गुस्से में वह उसे थप्पड़ मार देता है, यहां भी सिर्फ सीन की डिमांड फोन की वजह से थप्पड़ मारना नहीं था. इसमें दोस्ती में छिपा सालों का गुस्सा उभरते हुए दिखाया गया. (Image: IMDb)

लोगों की मोस्ट फेवरेट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी में बाबूराव गणपतराव आप्टे के राजू को जड़ा गया थप्पड़ लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं. ‘ये बाबूराव का स्टाइल है, बाबू भैया’ जैसे डायलॉग के साथ ये थप्पड़ फिल्म की जबरदस्त टाइमिंग का हिस्सा बना. इसमें दिखाया गया था कि थप्पड़ सिर्फ गुस्सा नहीं कॉमेडी में तड़के का काम भी कर सकता है. (Image: IMDb)
February 15, 2026, 12:30 IST





