मनोरंजन » रणबीर कपूर ने किया कन्फर्म, फिर टली संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, ‘रामायणम्’ के बाद होगी रिलीज

रणबीर कपूर ने किया कन्फर्म, फिर टली संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’, ‘रामायणम्’ के बाद होगी रिलीज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रणबीर कपूर ने कन्फर्म किया है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज टाल दी गई है. उन्होंने हिंट दिया कि पहले ‘रामायण पार्ट वन’ रिलीज होगी, जिससे ‘लव एंड वॉर’ अब 2026 में और आगे बढ़ सकती है. रणबीर ने अपने ब्रांड प्रमोशन इवेंट के दौरान दोनों फिल्मों के बारे में बात की.

टली भंसाली की 'लव एंड वॉर', 'रामायणम्' के बाद होगी रिलीज, रणबीर ने किया कंफर्मZoom

रणबीर कपूर की इस साल दो फिल्में आने वाली हैं. (फाइल फोटो)

मुंबई. रणबीर कपूर इस समय अपनी दो मच अवेटेड फिल्मों- ‘रामायणम् पार्ट वन’ और ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. जहां ‘रामायण’ दिवाली 2026 पर रिलीज होने की तैयारी में है, वहीं फैंस उनकी दूसरी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की रिलीज डेट को लेकर कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके पोस्टपोन होने की खबरें आ रही थीं. अब रणबीर कपूर ने इस चर्चा पर अपनी बात रखी है. रणबीर शनिवार को अपने लाइफस्टाइल ब्रांड एआरकेएस की पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट की और ब्रांड के इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव आए.

इस दौरान उन्होंने फैंस से बातचीत करते हुए ‘लव एंड वॉर’ के पोस्टपोन होने की खबरों पर बात की. एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लव एंड वॉर’ की अभी कोई रिलीज डेट तय नहीं है, लेकिन टीम 2026 में रिलीज के लिए कमिटेड है. रणबीर ने लाइव के दौरान ने बताया कि ‘लव एंड वॉर’ से से पहले फिल्म ‘रामायणम् पार्ट वन’ आएगी. रामायणम् अक्टूबर में रिलीज होने वाली है.

अगर ‘रामायण पार्ट वन’ इस अक्टूबर में रिलीज होती है, तो ऐसा लगता है कि ‘लव एंड वॉर’ अब दिसंबर 2026 में रिलीज हो सकती है, अगर सब कुछ सही रहा. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने फिल्म की रिलीज टलने की सबसे बड़ी वजह इसकी भव्यता है. फिल्म में हाई लेवेल के हवाई एक्शन सीन हैं, जिनके लिए भारी-भरकम विजुअल इफेक्ट्स की जरूरत है. इन सीन्स की जटिलता को देखते हुए, वीएफएक्स का काम काफी समय ले सकता है.

‘रामायणम्’ नवंबर 2026 में रिलीज होगी

संजय लीला भंसाली की फिल्ममेकिंग स्टाइल को जानने वाले लोग मानते हैं कि उनकी कहानी में विजुअल डिटेलिंग और फिनिशिंग बहुत अहम होती है, इसलिए पोस्ट-प्रोडक्शन में जल्दबाजी की कोई संभावना नहीं है. एक और अहम वजह रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों का शेड्यूल है. उनकी दूसरी मेगा बजट फिल्म ‘रामायणम् पार्ट वन’ नवंबर 2026 में सिनेमाघरों में आएगी. ऐसे में अगर ‘लव एंड वॉर’ भी उसी साल रिलीज होती, तो रणबीर की दो बड़ी फिल्में एक-दूसरे के बहुत करीब रिलीज होतीं.

‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए ‘लव एंड वॉर’ भंसाली के साथ दूसरी फिल्म है. आलिया ने 2022 की हिट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम किया था, जबकि रणबीर ने 2007 में भंसाली की ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. हालांकि, विक्की कौशल के लिए यह भंसाली के साथ पहली फिल्म होगी.

About the Author

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी