मनोरंजन » 20 की उम्र में हुई शादी, बेटी के जन्म के 15 मिनट बाद पहली पत्नी की मौत, दर्जी का काम कर बना हीरो, अब बुरे हालात

20 की उम्र में हुई शादी, बेटी के जन्म के 15 मिनट बाद पहली पत्नी की मौत, दर्जी का काम कर बना हीरो, अब बुरे हालात

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार आएं और चले गए. कई लोगों ने खूब नाम कमाया. यहां हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने सीरियस से लेकर कॉमिक रोल निभाए और खुद को बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार कर लिया है. उनकी कॉमिक टाइमिंग और अलग-अलग किरदारों को निभाने की कला के लिए वे जाने जाते हैं. हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गंभीर किरदारों से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने कई मजेदार किरदारों को पर्दे पर जिंदा किया.

Rajpal yadav journey

इस एक्टर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सफर 90 के दशक के आखिरी में टीवी सीरियल ‘मुंगेरी के भाई नौरंगीलाल’ से की. इसके बाद से वे हिंदी, तेलुगू, तमिल और मराठी समेत अलग-अलग भाषाओं की 200 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अब भी अंदाजा नहीं लगा पाए? जब भी बॉलीवुड के कॉमेडियन्स की बात होती है, सबसे पहले इस एक्टर का नाम ही याद आता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Rajpal yadav journey

बेहतरीन कॉमेडी करने वाले इस एक्टर का नाम राजपाल यादव है. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जन्मे और पले-बढ़े राजपाल यादव ने 17 साल की उम्र में आर्मी जॉइन करने का सपना देखा था. उन्होंने भर्ती रैली में भी हिस्सा लिया, लेकिन कद छोटा होने की वजह से रिजेक्ट कर दिए गए. भविष्य को लेकर असमंजस में वे फैक्ट्री में दर्जी का काम करने लगे और परिवार के दबाव में शादी कर ली. लेकिन 1991 में, जब वे सिर्फ 20 साल के थे, उनकी जिंदगी में सबसे बड़ा दुख आया. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)

Rajpal yadav journey

बहुत कम लोग जानते हैं कि राजपाल यादव ने अपनी पहली पत्नी को बच्चे के जन्म के दौरान खो दिया था और उनकी मौत के बाद वे पूरी तरह टूट गए थे. एक पुराने इंटरव्यू में राजपाल ने बताया था कि पहली पत्नी की मौत के बाद वे कितनी मुश्किल में थे. उन्होंने बताया कि वे सिर्फ 20 साल के थे जब परिवार ने उनकी शादी करवा दी थी.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

Add News18 as
Preferred Source on Google

Rajpal yadav journey

शादी के एक साल बाद उनके घर बेटी का जन्म हुआ. लेकिन खुशी का यह पल मातम में बदल गया, क्योंकि बेटी के जन्म के सिर्फ 15 मिनट बाद ही उनकी पत्नी चल बसीं. बातचीत के दौरान राजपाल ने बताया कि वे पूरी तरह टूट गए थे, क्योंकि पत्नी के आखिरी वक्त में वे शाहजहांपुर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. इसके बाद उनकी बेटी की देखभाल परिवार ने की.(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

Rajpal yadav journey

इस दर्दनाक हादसे के बारे में उन्होंने ‘द लल्लनटॉप’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी की लाश को अपने कंधे पर उठाया था. राजपाल ने कहा, “उस वक्त अगर कोई 20 साल का लड़का नौकरी करता था, तो लोग उसके परिवार से शादी की बात करते थे. मेरे पिताजी ने मेरी शादी करवा दी. मेरी पहली पत्नी ने बेटी को जन्म दिया और चल बसी. मैं अगले दिन उससे मिलने वाला था, लेकिन उसकी लाश अपने कंधे पर उठानी पड़ी. लेकिन मेरे परिवार, मां और भाभी की वजह से कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मेरी बेटी की मां नहीं है, उसे बहुत प्यार मिला.”(फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

Rajpal yadav journey

दर्द से जूझते हुए उन्होंने थिएटर में सुकून ढूंढा और बिना किसी ट्रेनिंग के एक्टिंग के जुनून ने उन्हें 1999 की फिल्म ‘दिल क्या करे’ से बॉलीवुड में डेब्यू दिलाया. इसके बाद वे ‘चांदनी बार’, ‘कंपनी’, ‘लाल सलाम’ और ‘हासिल’ जैसी फिल्मों में नजर आए. हालांकि प्रियदर्शन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हंगामा’ में उनकी परफॉर्मेंस ने उन्हें कॉमेडी की दुनिया में घर-घर में पहचान दिलाई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

Rajpal yadav journey

पहली पत्नी की मौत के बाद राजपाल यादव ने 2003 में राधा से दूसरी शादी की, जिससे उनकी जिंदगी में फिर से खुशियां लौट आईं. राजपाल की दूसरी पत्नी राधा से मुलाकात 2002 में कनाडा में हुई थी. वे उस वक्त सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘हीरो: अ लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’ की शूटिंग कर रहे थे. दोनों की मुलाकात कैलगरी के एक कॉफी शॉप में एक दोस्त के जरिए हुई और करीब 10 महीने बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया. राजपाल और राधा ने 10 जून 2003 को शादी की. राधा के आने से उनकी बेटी को मां मिल गई और राजपाल की जिंदगी में सुकून आ गया. कुछ साल बाद राधा से उन्हें दो और बच्चे हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

Rajpal yadav journey

इस बीच, राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में उनकी आखिरी अपील खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें छह महीने की सजा सुनाई गई है. 2010 में यादव ने अपनी प्रोडक्शन फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप हो गई और ब्याज व पेनल्टी के साथ बकाया रकम बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गई. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

Rajpal yadav journey

कर्ज चुकाने के लिए राजपाल यादव ने चेक दिए, लेकिन वे बाउंस हो गए, जिससे उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया. यह विवाद सात केसों तक पहुंच गया, जिनमें हर केस करीब 1.35 करोड़ रुपये से जुड़ा था. कई बॉलीवुड सेलेब्स और पब्लिक फिगर्स ने राजपाल यादव की आर्थिक मदद की और काम के ऑफर भी दिए. 14 फरवरी तक कुल 2.5 करोड़ रुपये बकाया में से चुका दिए गए हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @rajpalofficial)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी