मनोरंजन » ‘ओ रोमियो’ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन डबल डिजिट में हुआ कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर ‘तू या मैं’ की हालत खराब

‘ओ रोमियो’ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन डबल डिजिट में हुआ कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर ‘तू या मैं’ की हालत खराब

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

O Romeo vs Tu Yaa Main box office day 2: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक ड्रामा ‘ओ रोमियो’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ ली है और करीब 20 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच चुकी है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरी तरफ, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. बेजॉय नांबियार की इस फिल्म ने पहले दो दिनों में काफी धीमी शुरुआत की है और कलेक्शन के मामले में ‘ओ रोमियो’ से काफी पीछे रह गई है.

ख़बरें फटाफट

'ओ रोमियो' ने दूसरे दिन डबल डिजिट में किया कलेक्शन, पस्त हुई 'तू या मैं'Zoom

‘ओ रोमियो’ के सामने नहीं टिक पा रही है तू या मैं फिल्म.

नई दिल्ली. शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत करना शुरू कर दिया है. इस मूवी ने शुक्रवार को कमाई के मामले में अच्छी शुरुआत की. वहीं, शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिली है और डबल डिजिट में कलेक्शन कर लिया है. दूसरी तरफ, आदर्श गौरव और शनाया कपूर की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म तू या मैं की हालत बहुत खराब है. दूसरे दिन भी फिल्म कमाई में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म ओ रोमियो ने 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी पहली बार साथ नजर आई है.आंकड़ों की बात करें तो, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये बटोरे थे, वहीं दूसरे दिन शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

‘ओ रोमियो’ ने दूसरे दिन डबल डिजिट में की कमाई

करीब 4747 शोज और 23.26 प्रतिशत की ऑक्युपेंसी के साथ शाहिद कपूर की ओ रोमियो फिल्म की अब तक की कुल कमाई 20.75 करोड़ रुपये हो गई है. इस मूवी का डायरेक्शन विशाल भारद्वाज ने किया है. इसकी कहानी मशहूर राइटर हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ के हुसैन उस्तरा वाले हिस्से पर आधारित है. अगर शाहिद कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कबीर सिंह’ से तुलना करें, तो ‘ओ रोमियो’ थोड़ी पीछे नजर आ रही है. साल 2019 में आई ‘कबीर सिंह’ ने दूसरे दिन ही 22.71 करोड़ रुपये कमा लिए थे. अब देखना यह होगा कि रविवार की छुट्टी का फायदा इस फिल्म को कितना मिलता है.

बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई तू या मैं फिल्म

दूसरी तरफ, बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी फिल्म तू या मैं के लिए बॉक्स ऑफिस की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है. शुक्रवार को सुस्त शुरुआत के बाद शनिवार को भी फिल्म के कलेक्शन में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला. शनाया कपूर और आदर्श गौरव की इस फिल्म ने अब तक महज 2 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई है.

‘तू या मैं’ की दो दिनों में हुई 2 करोड़ की कमाई

फिल्म की शुरुआत बेहद ठंडी रही और पहले दिन यानी शुक्रवार को इसने सिर्फ 60 लाख रुपये बटोरे थे. शनिवार को 1.40 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के साथ दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई केवल 2 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है. देशभर में 1186 शोज होने के बावजूद सिनेमाघरों में औसतन 16.8 प्रतिशत दर्शक ही नजर आए. फिल्म की धीमी रफ्तार मेकर्स के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.

About the Author

authorimg

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी