मनोरंजन » अभिजीत भट्टाचार्या के जन्मदिन पार्टी वीडियो पर सोशल मीडिया विवाद

अभिजीत भट्टाचार्या के जन्मदिन पार्टी वीडियो पर सोशल मीडिया विवाद

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:


अभिजीत भट्टाचार्या ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने पुराने दोस्तों के साथ पार्टी की जिनमें राजेश रोशन और उदित नारायण भी शामिल हैं. इसका वीडियो अभिजीत के बेटे जय ने शेयर किया है. इस वीडियो में सिंगर्स को पार्टी करते देखा जा सकता है, लेकिन उनके टेबल के ठीक पीछे भगवान गणेश की फोटो है जिसकी वजह से वो लोग ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं.

ख़बरें फटाफट

भगवान के सामने शराब पीने पर ट्रोल हुए उदित नारायण-अभिजीत भट्टाचार्यZoom

सिंगर्स ट्रोल हो रहे हैं.

नई दिल्ली.  हाल के वर्षों में अभिजीत भट्टाचार्या भले ही प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में पहले जितने सक्रिय न हों, लेकिन वह अपने लाइव शोज और स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए आज भी फैंस से जुड़े रहते हैं. उनकी आवाज और पुराने हिट गानों की वजह से उनकी लोकप्रियता अब भी कायम है. इन दिनों वह एक खास वजह से चर्चा में आ गए हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने घर पर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो अभिजीत के बेटे जय भट्टाचार्या ने शेयर किया है, जो सिंगर के जन्मदिन सेलिब्रेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में उनके घर का लिविंग रूम दिखाई देता है, जहां कई पुराने दौर के मशहूर सिंगर्स और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद हैं. इनमें उदित नारायण और राजेश रोशन जैसे बड़े नाम भी नजर आते हैं. सभी लोग साथ बैठकर गाना गाते, हंसते-मुस्कुराते और पार्टी का आनंद लेते दिख रहे हैं.

ट्रोल हो रहे अभिजीत-उदित नारायण

हालांकि, इस वीडियो में एक ऐसी चीज भी थी जिसने नेटिजेंस का खास ध्यान खींच लिया. अभिजीत के घर की दीवार पर भगवान गणेश की एक बड़ी पेंटिंग लगी हुई दिखाई देती है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस पार्टी को लेकर नाराजगी जताई. ट्रोल करने वालों का कहना था कि जहां भगवान की तस्वीर लगी हो, वहां बैठकर शराब पीना और नॉन-वेज खाना ठीक नहीं है.

यहां देखें वीडियो

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी