मनोरंजन » ‘दर्शक उनके साथ नहीं, उन पर हंसते हैं’, कार्तिक आर्यन पर एक्टर प्रशांत नारायणन का तीखा हमला, स्टार पर कसा तंज

‘दर्शक उनके साथ नहीं, उन पर हंसते हैं’, कार्तिक आर्यन पर एक्टर प्रशांत नारायणन का तीखा हमला, स्टार पर कसा तंज

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

‘मर्डर 2’ फेम एक्टर प्रशांत नारायणन ने हाल में कार्तिक आर्यन की एक्टिंग स्किल्स की तीखी आलोचना की है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कार्तिक को इंडस्ट्री के ‘सबसे खराब’ अभिनेताओं में से एक बताते हुए कहा कि वह अपनी मेहनत नहीं, बल्कि किस्मत और माता-पिता की दुआओं के सहारे टिके हैं. प्रशांत ने तंज कसा कि दर्शक कार्तिक के साथ नहीं, बल्कि उन पर हंसते हैं. हालांकि कार्तिक की पिछली फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन वह जल्द ही फिल्म ‘नागजिला’ में इच्छाधारी नाग के अनोखे किरदार में नजर आएंगे, जो 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

'दर्शक उनके साथ नहीं, उन पर हंसते हैं', कार्तिक पर एक्टर प्रशांत का तीखा हमलाZoom

कार्तिक आर्यन अगली बार फिल्म ‘नागजिला’ में नजर आएंगे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर प्रशांत नारायणन को दर्शक’मर्डर 2′ में धांसू एक्टिंग के चलते याद करते हैं. उन्होंने ‘मर्डर 2’ में अपने खौफनाक किरदार से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया था. उन्होंने फिल्मों में कई कड़क किरदार निभाए हैं. उन्होंने हाल में कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ा और काफी कड़वा बयान दिया है. प्रशांत ने एक इंटरव्यू के दौरान बिना किसी लाग-लपेट के कार्तिक की एक्टिंग स्किल्स पर सवाल उठा दिए. उन्होंने कार्तिक को इंडस्ट्री के ‘सबसे खराब’ एक्टर्स में से एक बताया और कहा कि वह अपनी मेहनत या हुनर के दम पर नहीं, बल्कि अपनी किस्मत के सहारे टिके हुए हैं.

प्रशांत नारायणन ने कार्तिक को वाहियात एक्टर बताया. वे बोले कि कार्तिक को जो भी फिल्में मिल रही हैं, उसके पीछे उनके माता-पिता की दुआओं का हाथ है, वरना एक्टिंग के मामले में वह कहीं नहीं ठहरते. ईटाइम्स ने ‘बॉलीवुड बबल’ की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि प्रशांत ने दर्शकों के नजरिए पर भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि हालांकि उन्हें कार्तिक की पहली फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ पसंद आई थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. जब उनसे पूछा गया कि लोग कार्तिक को बड़े पर्दे पर क्यों देखना चाहते हैं, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कितने लोग वाकई में उन्हें पसंद करते हैं, पर उन्होंने अक्सर लोगों को कार्तिक की फिल्मों पर हंसते हुए देखा है. प्रशांत ने एक गहरी बात कही कि किसी के ‘साथ’ हंसने और किसी ‘पर’ हंसने में जमीन-आसमान का फर्क होता है और भारतीय दर्शक अक्सर कलाकारों पर हंसना ज्यादा पसंद करते हैं.

14 अगस्त को रिलीज होगी कार्तिक की अगली फिल्म
अगर कार्तिक आर्यन के करियर की बात करें, तो पिछला कुछ समय उनके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. वे अपनी पिछली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में अनन्या पांडे के साथ दिखे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप रही. लेकिन कार्तिक हार मानने वालों में से नहीं हैं. वह फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में वह ‘प्रियम्वदेश्वर प्यारे चंद’ नाम के एक इच्छाधारी नाग का अनोखा किरदार निभा रहे हैं, जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. अब देखना यह है कि क्या कार्तिक अपनी इस नई फिल्म से आलोचकों का मुंह बंद कर पाते हैं या नहीं.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी