मनोरंजन » ‘रोंगटे खड़े हो रहे’, ‘शतक’ के ट्रेलर ने दर्शकों का दहलाया दिल, सामने आएंगे ‘RSS’ के अनछुए किस्से

‘रोंगटे खड़े हो रहे’, ‘शतक’ के ट्रेलर ने दर्शकों का दहलाया दिल, सामने आएंगे ‘RSS’ के अनछुए किस्से

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें अजय देवगन की असरदार आवाज ने आरएसएस की एक शताब्दी लंबी जर्नी को जीवंत किया है. आशीष मल्ल के निर्देशन में बनी फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म सिर्फ एक ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं, बल्कि स्वयंसेवकों के त्याग, अनुशासन और राष्ट्र-निर्माण में उनके कंट्रीब्यूशन की गाथा है. गुरुजी एमएस गोलवलकर के आइडिया और ऑफिशियल डॉक्युमेंट पर आधारित यह कहानी संघ से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने और उन अनछुए पहलुओं को सामने लाने की कोशिश करती है, जिन्हें अक्सर मैनस्ट्रीम में कम जगह मिली है. ट्रेलर लोगों के रोंगटे खड़े कर रहा है.

ख़बरें फटाफट

'शतक' के ट्रेलर ने दर्शकों का दहलाया दिल, सामने आएंगे 'RSS' के अनछुए किस्सेZoom

फिल्म ‘शतक’ 20 फरवरी को रिलीज होगी.

नई दिल्ली: अजय देवगन की दमदार आवाज से सजी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो दर्शकों के मन में राष्ट्रवाद के साथ-साथ उत्सुकता जगा रहा है. फिल्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक शताब्दी लंबी जर्नी, उसके स्ट्रगलों और देश को बनाने में दिए उनके योगदानों को पर्दे पर उतारने की एक अहम कोशिश है. ट्रेलर में अजय देवगन की आवाज ने न सिर्फ कहानी में गहराई और गंभीरता जोड़ी है, बल्कि इसे एक बड़े कैनवास पर दिखाने का काम भी किया है. यह फिल्म उन अनगिनत स्वयंसेवकों को एक ट्रिब्यूट है, जिन्होंने अनुशासन, सेवा और समर्पण के साथ समाज के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया. 20 फरवरी 2026 को रिलीज होने वाली यह फिल्म पैनोरमा स्टूडियोज के साथ से तैयार की गई है, जिसके निर्देशन की कमान आशीष मल्ल ने संभाली है.

फिल्म एक ऐसी विचारधारा पर ध्यान दिलाती है, जिसे समय-समय पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह हर पीढ़ी के साथ और अधिक मजबूत होकर उभरी. ट्रेलर पर दर्शक कमेंट करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर कहता है, ‘रोंगटे खड़े हो रहे हैं’. दूसरा यूजर पूछता है, ‘क्यों कोई असली हीरो नहीं है. पूरी एआई फिल्म?’ गुरुजी एमएस गोलवलकर के नजरिये और संघ के ऑफिशियल दस्तावेजों पर आधारित यह फिल्म दिखाती है कि कैसे ‘समय की तरह अटूट’ रहते हुए इस ऑर्गेनाइजेशन ने लोगों को जोड़ने को अपना अहम मकसद बनाया. ट्रेलर से साफ है कि ‘शतक’ केवल एक ऐतिहासिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह संघ को लेकर समाज में मौजूद पुरानी धारणाओं और गलतफहमियों को तर्कों के जरिये सुलझाने की एक कोशिश भी है. यह उन अनछुए पहलुओं और घटनाओं को सामने लाने की कोशिश करती है, जिन्हें अक्सर मैनस्ट्रीम के विमर्श में कम जगह मिली.

20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन ने इस प्रोजेक्ट से जुड़ने को अपने लिए सम्मान की बात बताया है. उन्होंने संघ की 100 साल की जर्नी को सिर्फ समय का एक हिस्सा नहीं, बल्कि पीढ़ियों के त्याग और पहचान को बनाए रखने के गहरे संकल्प का प्रतीक बताया. एक्टर के अनुसार, यह कहानी एक संगठन की सीमाओं से परे एक ऐसे आइडिया की है, जो समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरा है. मेकर वीर कपूर और को-प्रोड्यूसर आशीष तिवारी की प्रस्तुति तकनीकी रूप से भी काफी रॉयल नजर आ रही है. ट्रेलर के जारी होने के बाद अब दर्शकों की नजरें 20 फरवरी पर टिकी हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में संघ के 100 सालों की गाथा को बयां करेगी.

About the Author

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी