मनोरंजन » फायरिंग केस के बाद पहली बार बेटे संग स्पॉट हुए रोहित शेट्टी, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे एयरपोर्ट, वीडियो वायरल

फायरिंग केस के बाद पहली बार बेटे संग स्पॉट हुए रोहित शेट्टी, कड़ी सुरक्षा के साथ पहुंचे एयरपोर्ट, वीडियो वायरल

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

रोहित शेट्टी फायरिंग केस के बाद पहली बार मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. वह अपने लंदन में पढ़ने वाले अपने बेटे को एयरपोर्ट पर छोड़ने आए थे. इस दौरान उनके काफी टाइट सिक्योरिटी देखने को मिली. बेटे को विदा करते हुए रोहित भावुक दिखाई दिए. रोहित और उनके बेटे ईशान का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में ईशान जाने से पहले रोहित के पैर छूते हुए नजर आए.

ख़बरें फटाफट

फायरिंग केस के बाद पहली बार बेटे संग स्पॉट हुए रोहित शेट्टी, दिखी कड़ी सुरक्षाZoom

रोहित शेट्टी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @bollywood_adda_official)

मुंबई. फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू वाले घर के बाहर हाल में फायरिंग की घटना हुई. इसके बाद उन्होंने अपनी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया है. रोहित चौंकाने वाली फायरिंग की घटना के बाद पहली बार पब्लिक प्लेस में दिखाई दिए. रोहित को मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा के बीच देखा गया. वह अपने बेटे ईशान शेट्टी को छोड़ने आए थे. रोहित के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में वह अपने बेटे को गले लगाते हुए नजर आए.

रोहित शेट्टी को गले लगाने के बाद ईशान एयरपोर्ट के अंदर चले गए. रोहित शेट्टी कुछ देर तक वहीं खड़े रहे और बेटे को जाते हुए देखते रहे. बॉलीवुड अड्डा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रोहित शेट्टी अपनी कार से उतरते हुए दिख रहे हैं, उनके साथ कड़ी सुरक्षा है. उनका बेटा ईशान पिता के पैर छूता है और फिर दोनों गले लगकर विदा होते हैं. सुरक्षा कर्मियों ने पैपराजी से दूरी बनाए रखने की अपील की. ईशान लंदन के सेंट्रल फिल्म स्कूल में पढ़ता है.

View this post on Instagram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी