मनोरंजन » 1996 की वो इरोटिक थीम वाली फिल्म, भारत में हुई बैन, दुनिया ने सराहा, टाइटल से हुई परेशानी?

1996 की वो इरोटिक थीम वाली फिल्म, भारत में हुई बैन, दुनिया ने सराहा, टाइटल से हुई परेशानी?

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

मीरा नायर की वो फिल्म जिसको इसकी स्पष्ट और संवेदनशील विषयवस्तु के कारण भारत में बैन कर दिया गया था. हालांकि देश में प्रतिबंध झेलने के बावजूद, इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में जबरदस्त पहचान बनाई. विदेशों में इसकी भव्यता, साहसिक कहानी और विजुअल प्रस्तुति की सराहना हुई और यह ग्लोबल स्तर पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई. जानते हैं वो कौन सी फिल्म है?

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा और विश्व सिनेमा के इतिहास में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो विवादों के कारण घरेलू बाजार में प्रतिबंधित हो जाती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर लेती हैं. ऐसी ही एक फिल्म है ‘कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव’ (Kama Sutra: A Tale of Love), जो 1996 में रिलीज हुई थी. यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक विवाद बन चुकी थी. 16वीं सदी की पृष्ठभूमि पर बनी यह ऐतिहासिक इरोटिक ड्रामा फिल्म आज भी भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे चर्चित प्रतिबंधित फिल्मों में गिनी जाती है.

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

राजस्थान के शानदार महलों और ऐतिहासिक स्थलों पर शूट हुई इस फिल्म ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तो खूब वाहवाही बटोरी, लेकिन भारत में इसे सेंसर बोर्ड की कैंची और अदालती लड़ाई का सामना करना पड़ा. प्रसिद्ध निर्देशक मीरा नायर द्वारा निर्देशित ये ऐतिहासिक इरोटिक रोमांस ड्रामा भारत में स्पष्ट यौन दृश्यों और सांस्कृतिक संवेदनशीलता के कारण बैन कर दी गई थी, लेकिन टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल से लेकर अन्य वैश्विक मंचों पर इसने काफी सराहना बटोरी. आज भी यह फिल्म सेंसरशिप, कलात्मक स्वतंत्रता और भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रतिनिधित्व पर बहस का विषय बनी हुई है.

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

यह फिल्म मूल रूप से उर्दू लेखिका वजीदा तबस्सुम की लघु कहानी ‘उतरन’ (‘हैंड-मी-डाउन्स’) पर आधारित थी . मीरा नायर ने हेलेना क्रील के साथ मिलकर इसकी पटकथा लिखी थी. फिल्म राजकुमारी तारा (सरिता चौधरी) और उसकी दासी माया (इंदिरा वर्मा) की कहानी है, जो बचपन की सहेलियां हैं, लेकिन बड़े होने पर प्रेम और ईर्ष्या के चलते प्रतिद्वंद्वी बन जाती हैं. प्रिंस राज सिंह (नवीन एंड्रयूज) से शादी के बाद माया उनकी दरबारी वेश्या बनती है और फिर शिल्पकार जय कुमार (रमन टिकाराम) से प्रेम करने लगती है. रेखा ने माया को कामसूत्र सिखाने वाली रासा देवी की भूमिका निभाई थी .

Add News18 as
Preferred Source on Google

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

फिल्म का संगीत माइकल डाना ने दिया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी ऑर्केस्ट्रेशन का मिश्रण है. दिलचस्प बात यह है कि मीरा नायर ने पहले ए.आर. रहमान से संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म के इरोटिक थीम्स और अपनी छवि के कारण मना कर दिया. डाना का संगीत फिल्म को रहस्यमयी और आकर्षक बनाता है.

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

भारत में फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने स्पष्ट यौन सामग्री और राजघरानों की वेश्याओं के चित्रण के कारण बैन कर दिया. अधिकारियों ने इसे भारतीय परंपराओं और इतिहास का गलत चित्रण बताया. मीरा नायर ने 2 साल तक सेंसरशिप, मुकदमों और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी. आखिरकार 1997 में कुछ कट्स के साथ ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला और 1997 में कट वर्जन में रिलीज हुई. मूल अंग्रेजी वर्जन दुनिया भर में अनकट है. यह बैन सेंसरशिप और कलात्मक अभिव्यक्ति पर बहस छेड़ गया.

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

Kama Sutra: A Tale of Love premiered at the Toronto International Film Festival in 1996 and was later screened at various international festivals. Critics were divided: some admired its lush cinematography and daring subject matter, while others dismissed it as melodramatic or exploitative. On Rotten Tomatoes, the film holds a modest rating, reflecting this split reception. Yet, it earned recognition for its performances, particularly Indira Varma’s, and for its willingness to tackle taboo subjects. In the U.S. and Europe, the film was marketed as an exotic, erotic period drama, appealing to audiences curious about Indian culture through a sensual lens.

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

फिल्म का बजट लगभग 12 करोड़ रुपये था. इस फिल्म ने दुनियाभर में 8.6 मिलियन डॉलर का कारोबार किया. टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के बाद इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल और सैन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में नामांकन मिला. डिक्लान क्विन को इसकी सिनेमैटोग्राफी के लिए 1998 में इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड मिला. हालांकि, रॉटन टोमाटोज पर फिल्म की रेटिंग सिर्फ 40 फीसदी रही और रोजर एबर्ट ने इसे चार में से सिर्फ दो स्टार दिए थे.

This 1996 Erotic Romance Film Found Global Fame But Is Still Banned In India

आज भी ‘कामसूत्र: ए टेल ऑफ लव’ भारतीय सिनेमा में सबसे चर्चित बैन फिल्मों में शुमार है. आज भी इसलिए याद की जाती है, क्योंकि इसने एक ऐसे समय में भारतीय सिनेमा की सीमाओं को चुनौती दी, जब कामुकता पर फिल्म बनाना भी एक साहस का काम था. इस फिल्म ने इंदिरा वर्मा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दी, जो बाद में ‘रोम’ और ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ जैसे शो में नजर आईं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी