मनोरंजन » Sunidhi Chauhan Jaipur concert | Valentine Day Jaipur 2026 | Sunidhi Chauhan live show

Sunidhi Chauhan Jaipur concert | Valentine Day Jaipur 2026 | Sunidhi Chauhan live show

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

Valentine Day Special: वैलेंटाइन डे के खास मौके पर जयपुर में रोमांस और म्यूजिक का शानदार संगम देखने को मिलेगा. मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान शहर में लाइव कॉन्सर्ट करने जा रही हैं, जहां करीब तीन घंटे तक उनके सुपरहिट रोमांटिक गानों की प्रस्तुति होगी. पिंक सिटी की गुलाबी शाम इस खास म्यूजिकल इवेंट से और भी यादगार बनने वाली है. आयोजन में बड़ी संख्या में युवाओं और कपल्स के शामिल होने की उम्मीद है. यह कॉन्सर्ट जयपुर के एंटरटेनमेंट कैलेंडर का प्रमुख आकर्षण बन सकता है.

जयपुर में वैलेंटाइन पर म्यूजिक का जादू: Sunidhi Chauhan का रोमांटिक लाइव शो!Zoom

Sunidhi Chauhan Jaipur concert

जयपुर: वैलेंटाइन डे वीक चल रहा हैं और वैलेंटाइन डे वीक पर जयपुर में लव बर्ड्स के लिए अलग-अलग जगहों पर खास कार्यक्रमों का आयोजन चल रहें हैं. ऐसे ही बार 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर जयपुर की शाम रोमांटिक गानों के सुर-ताल से सजने जा रही हैं. वैलेंटाइन डे पर जयपुर स्थित जेईसीसी में आई एम होम इंडिया टूर के तहत बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान 3 घंटे लाइव परफॉमेंस देगी. जिसे लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज हैं. क्योंकि वैलेंटाइन डे ख़ासतौर पर पिंकसिटी में ये म्यूजिक कॉन्सर्ट वैलेंटाइन डे के जश्न को खास बनाएगा. बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान का आई एम होम इंडिया टूर को देशभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है. जिसके चलते यह टूर मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई से होते हुए अगला पड़ाव जयपुर तक पहुंचा हैं जहां वैलेंटाइन डे की शाम मधुर संगीत से सजेगी.

सिंगर सुनिधि चौहान के आई एम होम इंडिया टूर में अब तक एक लाख से अधिक दर्शक इसका हिस्सा बन चुके हैं. वैलेंटाइन डे पर जयपुर स्थित जेईसीसी में सिंगर सुनिधि चौहान की लाइव परफॉमेंस और स्टेज पर उनकी मौजूदगी और दर्शकों के साथ सीधा जुड़ाव इस कार्यक्रम को अलग पहचान देगा.

सिंगर सुनिधि चौहान में क्या खास होगा
वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को जयपुर में होने जा रहा सिंगर सुनिधि चौहान का इस शो के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही हैं जिसमें परफार्मेंस के लिए बने स्टेज से लेकर साउंड व लाइटिंग को इंटरनेशनल लेवल का रखा जाएगा, ताकि दर्शकों को बेहतरीन लाइव म्यूजिक एक्सपीरियंस मिल सके. यह टूर एबीपी नेटवर्क के इवेंट्स वर्टिकल बिफोर एनीवन एल्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा हैं. जिसका नेतृत्व रजत उप्पल कर रहे हैं. अब तक आई एम होम’ इंडिया टूर के लाइव कॉन्सर्ट में जब सुनिधि मंच पर आती हैं तो माहौल बदल जाता है. लाइटें धीमी हो जाती हैं बेस बजने लगता है. भीड़ बेकाबू हो जाती है. ऐसे ही जयपुर में इस भव्य लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन होगा. लाइव परफॉमेंस के दौरान सुनिधि ख़ासतौर पर अपने हिट गानों की प्रस्तुति देंगी.

3 हजार से लेकर 10 हजार टिकटों की कीमत 
जेईसीसी में होने जा रहे आई एम होम’ इंडिया टूर के लिए बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के 3 घंटे लाइव परफॉमेंस के लिए दशकों के लिए 3 हजार रुपए से लेकर 10 हजार रुपए टिकटों रखीं की गई हैं. जिसमें लोगों को वीआईपी लाउंज टिकट में बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी, लोगों के लिए इस कॉन्सर्ट में पांच कैटेगरी की टिकट उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरिके से खरीद सकते हैं लाइव परफॉमेंस के लिए अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से टिकट हैं इनमें सिल्वर कैटेगरी में टिकटों की कीमत 3 हजार, गोल्ड कैटेगरी में 4 हजार, प्लेटिनम कैटेगरी में 6,500, फनपिट कैटेगरी में 9 हजार और लाउंज कैटेगरी में टिकटों की कीमत 10 हजार रुपए तक हैं. 14 फरवरी को यह शो जयपुर में स्थित जेईसीसी में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक आयोजित होगा.

जयपुर बन गया हैं लाइव कॉन्सर्ट का हब 
पिछले 2 सालों में जयपुर में बॉलीवुड सिंगर के 15 से भी अधिक लाइव कॉन्सर्ट आयोजित हो चके हैं इनमें सुनिधि चौहान से पहले सोनू निगम, सिंगर हनी सिंह, नेहा भसीम, करण औजला और दिलजीत दोसांझ जैसे सिंगर भी लाइव कॉन्सर्ट कर चुके हैं. जहा लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी थी. हालही में कुछ महिनों पहले हनी सिंह और दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में कुछ विवाद भी आमने आए थे जिसमें कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी, कॉन्सर्ट वाली जगह पर कचरें को लेकर विवाद हुए हैं. अलग-अलग लाइव कॉन्सर्ट में एंट्री के लिए उम्र सीमा तय की जाती हैं जैसे सिंगर हनी सिंह के लाइव कॉन्सर्ट में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को एंट्री नहीं दी गई थी.

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी