मनोरंजन » ‘अरिजीत जैसा कोई नहीं’, ललित पंडित के बाद अनुराधा पौडवाल ने किया रिएक्ट- ‘नंबर वन पोजीशन छोड़ना आसान नहीं’

‘अरिजीत जैसा कोई नहीं’, ललित पंडित के बाद अनुराधा पौडवाल ने किया रिएक्ट- ‘नंबर वन पोजीशन छोड़ना आसान नहीं’

Facebook
Twitter
WhatsApp

Last Updated:

अरिजीत सिंह के प्लेबैक से दूरी बनाने के फैसले पर इंडस्ट्री में चर्चा तेज है. ललित पंडित ने कहा कि उनके जैसा गहराई वाला सिंगर कोई नहीं और वह सब पर भारी पड़ते हैं. वहीं, अनुराधा पौडवाल ने इसे साहसी कदम बताते हुए कहा कि नंबर वन पोजीशन पर रहते हुए सब छोड़ना आसान नहीं होता.

ख़बरें फटाफट

'अरिजीत जैसा कोई नहीं', ललित पंडित के बाद अनुराधा पौडवाल ने किया रिएक्टZoom

ललित पंडित-अनुराधा पौडवाल ने अरिजीत सिंह की तारीफ की है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने जनवरी 2026 में प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक का ऐलान कर फैंस और इंडस्ट्री को चौंका दिया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा था कि अब वे कोई नया प्लेबैक असाइनमेंट नहीं लेंगे. इस खबर ने सिर्फ उनके फैंस ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों का भी दिल तोड़ दिया था. हर कोई इस सवाल का जवाब की खोज में लग गया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? हालांकि , उन्होंने साफ कहा कि वे म्यूजिक छोड़ नहीं रहे, बल्कि इंडिपेंडेंट म्यूजिक और क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स पर फोकस करेंगे. अब इस फैसले पर संगीतकार ललित पंडित और वरिष्ठ सिंगर अनुराधा पौडवाल ने खुलकर बात की है. दोनों ने अरिजीत की प्रतिभा की जमकर तारीफ की और उनके फैसले को साहसिक करार दिया.

एएनआई से बातचीत में ललित पंडित ने बताया कि वह अरिजीत को सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के दिनों से जानते हैं. उस वक्त अरिजीत इस शो में कंटेस्टेंट थे. ललित ने कहा, ‘अरिजीत बहुत यंग हैं. मैं उन्हें शुरू से जानता हूं. ‘फेम गुरुकुल’ खत्म करने के बाद वह मेरे पास ट्रेनिंग के लिए आए थे और टिप्स ने उन्हें साइन किया था. मैंने देखा कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं और बहुत अच्छा गाते हैं.’

‘उनकी सिंगिंग में गहराई है जो किसी और में नहीं’

ललित पंडित ने आगे कहा, ‘बस उनके जैसा गायक आए तो मजा आ जाए.’ ललित पंडित ने अरिजीत की खासियत गिनाते हुए कहा कि वह गाने में एक्सप्रेशन, स्टाइल, आवाज की क्वालिटी और सिंगिंग लेवल जोड़ते हैं. उनकी सिंगिंग में गहराई है जो किसी और में नहीं. वह सबको पीछे छोड़ देता है’. उनके मुताबिक, ‘अरिजीत जैसी गायिकी की गहराई किसी और में नहीं है. वह सबको पीछे छोड़ देते हैं. पिछले सालों में इंडस्ट्री में एकमात्र अच्छे गायक अरिजीत सिंह ही आए हैं.’

‘नंबर वन पोजीशन छोड़ना आसान नहीं’

अनुराधा पौडवाल ने अरिजीत के फैसले को ‘बहुत अच्छा निर्णय’ बताया. उन्होंने कहा कि अरिजीत ‘फेम के नाम पर कुछ भी नहीं करता’. अनुराधा ने कहा, ‘नंबर वन पोजीशन पर रहते हुए कुछ छोड़ना आसान नहीं होता. इसमें बहुत ताकत और मेंटल स्टेबिलिटी चाहिए.’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई अच्छा आर्टिस्ट है तो हम चाहते हैं कि वह हमेशा गाता रहे, लेकिन अरिजीत का प्लेबैक छोड़ना उनका अपना अच्छा कारण होगा. वे म्यूजिक छोड़ नहीं रहे, बस प्लेबैक से ब्रेक ले रहे हैं. आपको बता दें कि लकी अली, श्रेया घोषाल जैसे कई अरिजीत का समर्थन किया.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market

Share Market

Gold & Silver Price

Should NEET exam be conducted again?

टॉप स्टोरी